फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Wellness ›   how to feel god

चावल के कुछ दानें और थोड़ा मंत्र जप काफी है भगवान के करीब पहुंचने के लिए

Sun, 30 Aug 2015 10:22 AM IST
सदगुरु बोधिनाथ वेलनस्वामी
सदगुरु बोधिनाथ वेलनस्वामी Updated Sun, 30 Aug 2015 10:22 AM IST
विज्ञापन
how to feel god

शुरु

विज्ञापन
में दस मिनट का अभ्यास काफी है। इस अभ्यास में चार गतिविधियां शामिल हैं। दिन के समय थोड़ा सा वक्त और अभ्यास के लिए नियमित कोशिश की जा सके तो अभ्यासियों को तैयार किया जा सकता है। कार्यक्रम अपनी दिनचर्या के हिसाब से बनाएं। इस अभ्यास को पंद्रह वर्ष की उम्र के आसपास शुरू किया जा सकता है। बाद में इसे दस मिनट से आधा तक बढ़ा सकते हैं।

आध्यात्मिक कसरत में चार गतिविधियां शामिल हैं:
पूजा, आत्मनिरीक्षण, कथन  एवं अध्ययन। पूजा में अपने इष्ट देवता के मंत्र का जप या देवता के नौ या अधिक नामों का जाप करना। मूर्ति या तस्वीर को चावल के दानें अर्पित करना। श्रद्धा और कृतज्ञता की इस दूसरे चरण में शामिल है अपनी आंखे बंद करके ओम का नौ बार जाप करना।

मंत्र का उच्चारण ठीक प्रकार से किया जाना चाहिए। अपने आपको संकेत या निर्देश भी देना इस चरण में शामिल हैं। यह वे वाक्य हैं जिन्हें दोहराया या अपने आप से पूछा जाता है। इन सवालों या वाक्यों का अवचेतन मन पर प्रभाव पड़ता हैं।

अध्ययन भाग में शामिल है पवित्र आध्यात्मिक ग्रंथों का पढ़ना जो आपको नया ज्ञान एवं अंतर्दृष्टि प्रदान करते हैं। आप ऐसा ग्रंथ चुनें जो आपको स्पष्ट एवं प्रेरणादायक लगें। उन पुस्तकों को अनदेखा करें जिनके लिए थका देने जैसी मेहनत करना पड़े। आप पांच मिनट इसके लिए रखें।।

इन चारों अभ्यासों में पूजा वाले भाग का फायदा यह है कि यह भक्ति को बढ़ाता है। ओम के जप का आत्मविश्लेषी अभ्यास मन पर एक शांतिपूर्ण प्रभाव डालता है और हमारी ऊर्जा को उच्च श्रेणी के चक्रों की और  ले जाता है। यह स्वाभाविक और पहला कदम होगा। स्वसंकेत को प्रति दिन दोहराना आत्मविश्वासी बनने में सहायक होता है। अध्ययन जानकारी और विश्वास बढ़ाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स, परामनोविज्ञान समाचार, स्वास्थ्य संबंधी योग समाचार, सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed