फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Wellness ›   Garuda Purana Do these Work Everyday For Happiness And Prosperity In Life In Hindi

Garuda Purana: जीवन में खुशहाली और सुख-शांति के लिए रोजाना करें ये काम, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा

Tue, 29 Nov 2022 05:35 PM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Tue, 29 Nov 2022 05:35 PM IST
सार

गरुड़ पुराण 18 महापुराणों में से एक है। इसमें भगवान विष्णु और उनके वाहन गरुड़ पक्षी की बातचीत का वर्णन है, जिसमें जीवन, मृत्यु और मृत्यु की बाद की घटनाओं का वर्णन किया गया है।

विज्ञापन
Garuda Purana Do these Work Everyday For Happiness And Prosperity In Life In Hindi
जीवन में खुशहाली और सुख-शांति के लिए रोजाना करें ये काम - फोटो : Pixabay

विस्तार

Garuda Purana Niti: हर कोई चाहता है कि वो एक सुखी और संपन्न जीवन व्यतीत करे। इसके लिए लोग मेहनत भी करते हैं। यदि आप भी अपने जीवन को खुशहाल बनाना चाहते हैं तो गरुड़ के अनुसार रोजाना कुछ काम करना चाहिए। गरुड़ पुराण 18 महापुराणों में से एक है। इसमें भगवान विष्णु और उनके वाहन गरुड़ पक्षी की बातचीत का वर्णन है, जिसमें जीवन, मृत्यु और मृत्यु की बाद की घटनाओं का वर्णन किया गया है। गरुड़ पुराण के अनुसार चलिए जानते हैं कि सुखी जीवन के लिए व्यक्ति को रोजाना कौन से शुभ काम करने चाहिए।

विज्ञापन


Makar Sankranti 2023: 14 या 15 जनवरी, नए साल में कब मनाई जाएगी मकर संक्रांति? जानें सही तारीख और मुहूर्त 
विज्ञापन


सुखी जीवन के लिए रोजाना करें ये काम

  • गरुड़ पुराण के अनुसार यदि आप प्रतिदिन भूखे और जरूरतमंद लोगों को अपने सामर्थ्य अनुसार अन्न का दान करते हैं या उन्हें भोजन कराते हैं, तो इससे आपके पुण्य कर्म में वृद्धि होती है। साथ ही दान करने से परिवार में बरकत बनी रहती है।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • हिंदू धर्म में गौशाला बनवाना और गायों की सेवा करना बेहद शुभ माना गया है। गरुड़ पुराण में बताया गया है कि प्रतिदिन गाय की सेवा करने से पुण्य फल की प्राप्ति होती है। ऐसा करना बेहद शुभ होता है।
  • गरुड़ पुराण के अनुसार, व्यक्ति को प्रतिदिन कुछ समय के लिए शांत चित्त मन से चिंतन-मनन जरूर करना चाहिए। इससे व्यक्ति का मन शांत होता है और पूरा दिन अच्छा बीतता है।  
  • घर में बनने वाले भोजन को सबसे पहले भगवान को भोग लगाना चाहिए। गरुड़ पुराण के अनुसार, ऐसा करने से घर पर मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है और अन्नपूर्णा का वास होता है। हालांकि एक बात का ध्यान रखें कि भगवान को हमेशा सात्विक भोजन का ही भोग लगाएं। 

Mangal Gochar 2023: नए साल की शुरुआत में ही मंगल करने जा रहे गोचर, इन राशियों का होगा भाग्योदय 

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये खबर लोक मान्यताओं पर आधारित है। इस खबर में शामिल सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स, परामनोविज्ञान समाचार, स्वास्थ्य संबंधी योग समाचार, सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed