फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Wellness ›   Every time sneezing is not bad, it also gives a good sign

काम से पहले छींक आना, कहीं शुभ संकेत तो नहीं...

Mon, 01 Jan 2018 08:59 AM IST
रामकृष्ण शास्त्री, ज्योतिषाचार्य
रामकृष्ण शास्त्री, ज्योतिषाचार्य Updated Mon, 01 Jan 2018 08:59 AM IST
विज्ञापन
Every time sneezing is not bad, it also gives a good sign

हर बार छींक आना अशुभ नहीं होता

विज्ञापन


आप किसी काम से जा रहे हैं और अचानक कोई छींक दे, तो मन में सबसे पहले यही ख्याल आता है कि कहीं कुछ अशुभ न हो जाए। छींक सुनाई देना हमेशा अशुभ संकेत नहीं होता। प्राचीन समय से ही छींक आने को अपशकुन से जोड़कर देखा जाता है। इसको लेकर प्राचीन मान्यताएं और विश्वास भी प्रचलित हैं। माना जाता है कि जाते समय कोई छींक दे, तो यह अशुभ होता है। किसी कार्य को शुरू करने से पहले कोई छींक दे, तो यह अशुभता का संकेत है, लेकिन हर बार छींक सुनाई देना अशुभ संकेत नहीं है।

शकुन शास्त्र के अनुसार, यदि घर आया मेहमान वापस जाता है और ऐसे में कोई छींक दें, तो उसे यात्रा में कठिनाई होती हैं। अगर यह छींक कोई छोटा बच्चा लेता है, तो यात्रा सुखद और आरामदायक होती है। मान्यतानुसार, यदि आपको दवाई लेते समय छींक आ जाए और दवा हाथ से गिर जाए, तो उस रोग का निवारण शीघ्र हो जाता है। ऐसा होने पर रोगी के स्वास्थ्य में जल्दी सुधार आता है। 
विज्ञापन


यदि कोई व्यक्ति श्मशान या किसी दुर्घटना स्थल पर छींक देता है, तो इसे शुभ माना जाता है। अगर आप किसी शुभ काम के लिए जा रहे हैं और उस समय सामने से गाय छींक दे, तो वह कार्य निश्चित रूप से सफल होता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Every time sneezing is not bad, it also gives a good sign

आप किसी काम से बाहर जा रहे हैं और रास्ते में कुत्ता छींक दे, तो उस काम में बाधा आती है। कार्य पूरा नहीं होता है। यदि आप कोई सामान खरीद रहे हो और आपको छींक आ जाए,खरीदा गया सामान आपके लिए शुभ होता है और लाभ देता है। नए वस्त्र पहनते समय कोई छींक दे, तो यह दुगुनी खुशी मिलने का संकेत है। इसका अर्थ होता है कि शीघ्र ही नए वस्त्र मिलने वाले हैं। 

शुभ कार्य करते समय कोई छींक दे, तो काम पूरा होने में बाधा आती है। भोजन करने से उपरांत छींकना शीघ्र स्वादिष्ट भोजन मिलने का संकेत है। 
यदि नहाते समय आपको छींक आ जाए, तो समझो आपका पूरा दिन बहुत अच्छा बीतने वाला है। यदि आप कोई नया बिजनेस या व्यापर शुरू कर रहे हैं और ऐसे में कोई छींक देता है, तो व्यापार में वृद्धि होती हैं। शाम के समय पूर्व दिशा से छींक की आवाज सुनने से स्वादिष्ट भोजन की प्राप्ति होती है। पैसे गिनते समय यदि एक से अधिक बार छींक आ जाए तो धन वृद्धि होती हैं।

कब है अशुभ

Every time sneezing is not bad, it also gives a good sign
भोजन से पूर्व छींक सुनाई देना अशुभता का संकेत मानी जाती है। ऐसा होने पर कुछ समय के लिए भोजन स्‍थगित कर दें। नए मकान में प्रवेश कर रहे हैं और कोई छींक दे, तो प्रवेश कुछ समय के लिए रोके और मीठा खाकर, जल ग्रहण कर ही प्रवेश करें। सोने से पूर्व और जागने के तुरंत बाद छींक सुनाई देना अशुभ संकेत है। घर से निकलते समय कोई सामने से छींकता है, तो कार्य में बाधा आती है, लेकिन एक से अधिक बार छींकता है, तो काम आसानी से पूरा हो जाता है। आप किसी काम से खड़े हैं और कोई आपके ठीक सामने छींकता है, तो यह अशुभ संकेत है। इससे लड़ाई या किसी से बहस होने की संभावना बढ़ जाती है। यदि सोना खरीदते समय कोई छींकता है, तो यह अशुभ होता है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स, परामनोविज्ञान समाचार, स्वास्थ्य संबंधी योग समाचार, सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed