फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Wellness ›   engery blast created universe

ऊर्जा के विस्फोट से हुआ दुनिया का विकास

Sat, 28 Jul 2012 04:38 PM IST
Updated Sat, 28 Jul 2012 04:38 PM IST
विज्ञापन
engery blast created universe
भगवदगीता और दूसरे धर्मग्रंथों के अनुसार यह शरीर या दुनिया यज्ञ की उत्पत्ति है। उससे बचा हुआ अन्न ही संसार का आहार बनता है। इस आध्यात्मिक सत्य को विज्ञान भी प्रमाणित करने लगा है। भौतिक विज्ञान ने यज्ञ की पारंपरिक धारणा को बिग बैंग (आरम्भिक महान विस्फोट द्वारा इस ब्रह्माण्ड का सृजन) सिद्धांत से व्यक्त किया है।
विज्ञापन


इस सिद्धांत के अनुसार आरम्भ में केवल ऊर्जा थी जिसमें कोई भयंकर विस्फोट हुआ और उससे सारी ऊर्जा द्रव्य के रूप में घनीभूत हो गई । विस्फोट क्यों हुआ, यह किसी को पता नहीं है। अग्निहोत्र का कर्मकाण्ड प्रतिदिन सुबह और शाम के समय होता है। अध्यात्म में यह सुबह और शाम किस प्रकार होते हैं? दिन सूर्य है और रात्रि पृथ्वी।
विज्ञापन


सूर्य प्राणों का बृहत् रूप है जबकि पृथ्वी देह का। प्रतिदिन सोते समय शीर्ष प्राणों का अस्त हो जाता है। प्रसिद्ध वैदिक विद्वान डा. फतहसिंह के अनुसार वैदिक साहित्य में गति ज्ञान के अर्थ में भी आता है। उस ज्ञान या गति के अनुसार पृथ्वी अपना अन्न आदि का सूक्ष्मभाग चन्द्रमा में कृष्ण रूप में स्थापित करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूर्य अपना अन्न आदि भाग पृथ्वी में ऊसर रूप में स्थापित करता है। विज्ञान भी अब पुष्टि करने लगा है कि चंद्रमा की शीतल किरणें पृथ्वी पर रस का संचार करती हैं और सूर्य की किरणें उन्हें परिपक्व बनाती हैं।  संसार के उत्पन्न होने की बिग बैंग थ्योरी या महासिद्धांत को अग्निहोत्र के संदर्भ से जोड़ते हुए प्रसिद्ध कास्मोलाजिस्ट एवी गोवान द्रव्य को घनीभूत करके द्रव्य को पुनः प्रकाशीय ऊर्जा में रूपांतरित होने की बात करते हैं।


इसे वे भारतीय परंपरा में वाक् या पृथ्वी के घनीभूत होने में नाभिकीय विखण्डन की प्रक्रिया से जोड़ते हैं। जहां एक घटना दूसरी घटना को जन्म और जीवन देती है तथा यज्ञ की तरह एक दूसरे का पोषण करते हुए आगे बढ़ती जाती है। संसार चक्र इसी तरह चलता रहता है।    
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स, परामनोविज्ञान समाचार, स्वास्थ्य संबंधी योग समाचार, सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed