फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Wellness ›   do not blind faith everyone

सीख: किसी भी व्यक्ति पर आंख मूंदकर विश्वास नहीं करना चाहिए

Thu, 30 Aug 2018 03:15 PM IST
धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 30 Aug 2018 03:15 PM IST
विज्ञापन
do not blind faith everyone

वैभव सिंह का बेटा आर्यन शहर के एक नामचीन स्कूल में पढ़ता था। एक दिन जब आर्यन घर वापस लौटा, तो वैभव ने देखा उसके पैरों पर लाल निशान पड़े हैं। वैभव को लगा, शायद कहीं खेलते-खेलते चोट लग गई होगी। वैभव ने जब आर्यन से पूछा, तो आर्यन बात टालकर खेलने चला गया। वैभव ने मन ही मन सोचा, अगर कुछ खास होता, तो आर्यन खुद ही बता देता। लगभग छह महीने बाद एक दिन जब वैभव आर्यन को छोड़ने स्कूल पहुंचा, तो उसने देखा कि स्कूल के बाहर काफी भीड़ जमा है। पता चला कि आर्यन की क्लास के एक बच्चे ने एक टीचर पर शारीरिक शोषण का इल्जाम लगाया है। 

विज्ञापन


वैभव यह सुनकर एकदम दंग रह गया। जिस टीचर पर इल्जाम था, वह वैभव का अच्छा दोस्त था। वैभव के लिए उसके खिलाफ कुछ भी सुनना बहुत मुश्किल था। वह सोचने लगा, यह कल्पना भी मुश्किल है कि एक चार साल के बच्चे के साथ ऐसा कुछ हो सकता है! उस बच्चे से ज्यादा वैभव को उन लोगों पर गुस्सा आ रहा था, जो उस बच्चे के साथ खड़े होकर हमदर्दी जता रहे थे। वह तुरंत आर्यन को लेकर वापस घर चला गया। रास्ते में वैभव के मोबाइल पर लोगों के कॉल आने लगे। आर्यन वैभव को फोन पर बात करते सुन रहा था। 
विज्ञापन


वैभव फोन रखकर बोला, कुछ भी बोलते हैं लोग। पीछे से आर्यन बोला, पापा, टीचर बैड बॉय हैं न। वैभव एक पल के लिए सन्न रह गया। वैभव की आंखों के सामने वह लाल निशान नजर आने लगे, जो उसने छह महीने पहले देखे थे। उसने अपनी गाड़ी किनारे रोकी और आर्यन से बात की। तब उसे पता चला कि आर्यन भी उस शोषण से गुजर चुका है। वैभव के पैरों के नीचे से जैसे जमीन खिसक गई। अब उसे स्वयं पर ग्लानि हो रही थी। स्कूल ने खुद उस शिक्षक को सजा दिलवाई, लेकिन वैभव कई वर्षों तक शर्मिंदा रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स, परामनोविज्ञान समाचार, स्वास्थ्य संबंधी योग समाचार, सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed