फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Wellness ›   difference between good and bad thing

मृत्यु के पार की सोचने वाले व्यक्ति में होती है यह खूबी

Sat, 31 Jan 2015 08:09 AM IST
सद्गुरु जग्गी वासुदेव
सद्गुरु जग्गी वासुदेव Updated Sat, 31 Jan 2015 08:09 AM IST
विज्ञापन
difference between good and bad thing

अच्छे और बुरे कर्म केवल उसी व्यक्ति के लिए होते हैं, जो द्वैत में जीता है। जबकि जीवन और मृत्यु के पार की सोचने वाले व्यक्ति के लिए अच्छे कर्म भी उतने ही बेकार होते हैं, जितने बुरे कर्म।

विज्ञापन


उसके लिए तो कर्म, मात्र कर्म होता है। जो व्यक्ति अस्तित्व के साथ एक होना चाहता है, उसके लिए कुछ भी अच्छा या बुरा नहीं होता। उसके लिए सभी कर्म बाधक हैं, सभी एक बोझ हैं।
विज्ञापन


वह सारे बोझों को गिरा देना चाहता है। वह ऐसा नहीं सोचता कि ‘अगर तुम मुझे एक क्विंटल सोना दोगे तो मैं उसे ढोने के लिए तैयार हूं, लेकिन तुम मुझे एक क्विंटल कूड़ा दोगे तो मैं उसे नहीं ढो सकता।’ समझदार व्यक्ति देखता है कि चाहे वह सोना ढोए या कूड़ा, उसके लिए दोनों ही बोझ हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जबकि दूसरा आदमी सोचता है कि सोना कूड़े से बेहतर होता है। अगर आप में भरपूर चेतनता है, तो आप यह देख सकते हैं कि हर कार्य का एक परिणाम होता है। अगर आप आनंदपूर्वक परिणाम को स्वीकार कर सकते हैं, तो फिर आप अपनी मर्जी के मुताबिक कुछ भी कीजिए कोई फर्क नहीं पड़ता। जो कार्य आपके जीवन में नकारात्मक या अशुभ परिणाम लाता है, उसे अक्सर आप बुरा कार्य कहते हैं। सवाल अच्छे या बुरे का नही।

हमारी निगाह काम की कसौटी उसके परिणाम हैं। जिस काम के परिणाम मन को भाते हैं वे हमें अच्छे लगते हैं। और जिनसे तकलीफ होती है वे बुरे लगते हैं। इसलिए ऐसा कुछ भी शुरू मत कीजिए, जिसे आप संभाल नहीं सकते। यह अच्छे और बुरे की बात नहीं है; सिर्फ अपने जीवन को समझदारी से जीने की है। आप ऐसा कोई पत्थर उठाने की कोशिश मत कीजिए, जिसका बोझ आप ढो न सकें।


आप वही चुनिए, जिसे आप संभाल सकें। हर कार्य के साथ सिर्फ यही ध्यान रखने की बात है। अगर आप इस चीज को अपनी चेतनता में ले आते हैं तो फिर चिंता नहीं करनी पड़ती कि क्या अच्छा है और क्या बुरा है। तब आप बस वही करते हैं, जो आपके लिए जरूरी है- न उससे ज्यादा, न उससे कम।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स, परामनोविज्ञान समाचार, स्वास्थ्य संबंधी योग समाचार, सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed