फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Wellness ›   dalai lama pravachan on humanity

भला चाहते हैं तो हृदय मे मौजूद प्रेम को और बढ़ाइए

Wed, 23 Oct 2013 08:41 AM IST
अध्यात्मिक गुरू/ दलाई लामा
अध्यात्मिक गुरू/ दलाई लामा Updated Wed, 23 Oct 2013 08:41 AM IST
विज्ञापन
dalai lama pravachan on humanity

मनुष्य की सबसे बड़ी मूलभूत आवश्यकता है आपसी प्रेम, एक दूसरे के लिए गर्मजोशी। हमें मित्रों की बड़ी आवश्यकता होती है। उनसे हमें मानसिक प्रसन्नता और शांति मिलती यदि हमें सच्ची मित्रता पैदा करनी है तो हमें अनुकूल मानवीय विचारों और भावनाओं का यथा प्रेम, करूणा और गर्मजोशी का उपयोग करना चाहिए।

विज्ञापन


जब हमारे पास धन, प्रभाव या सत्ता का बल होता है तो हमारे बहुत से मित्र होते हैं किंतु जब ये बल बल नहीं रहते तो वे मित्र भी गायब हो जाते हैं। सच्चे मित्र की हमेशा तलाश रहती है। एक अच्छे मित्र को पाना दुर्लभ होता है। हृदय की उदारता से हम जो सच्चे मित्र प्राप्त करते हैं, वे हमारी सफलताओं अथवा समस्याओं से ग्रस्त होने की अवस्था में भी मित्र ही बने रहते हैं।
विज्ञापन


इस प्रकार की मित्रता सच्चे नेक दिल से ही विकसित हो पाती है। बुनियादी तथ्य यह है कि मानवता की रक्षा दया भाव, प्रेम और करूणा से ही संभव है। मानव को विवेक-बुद्धि प्राप्त हुई है। प्रेमयुक्त हृदय में जो संभावनाएं विद्यमान हैं, उनका समुचित प्रयोग किया जाए तो हम जीवन की वास्तविक धन्यता का और मानव जीवन के विराट उद्देश्य की पूर्णता का अनुभव कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अपने दृष्टिकोण से यदि हम देखें तो पाएंगे कि जब तक हमें ये मानसिक और शारीरिक क्षमताएं प्राप्त हैं, जो हमारे वर्तमान कर्मों और क्लेशों सरीखे कारणों से निकलते हैं, तब तक अखंड शांति और आनंद की प्राप्ति नहीं होगी और हम अन्य प्राणियों को भी इसी स्थिति में फंसे हुए पाएंगे। इसलिए हमें संबोधि-प्राप्त करने की वास्तविक कामना जाग्रत करनी चाहिए।


यह ऐसी अवस्था है जो क्लेशों और कर्मों के बंधनों से मुक्ति दिलाती है। इसे संन्यास की स्थिति भी कह सकते हैं, हालांकि इसमें व्यक्ति को समाज और परिवार का त्याग नहीं करना होता। उस अवस्था में हम अन्य प्राणियों की भलाई के कार्यों में लगे होते हैं किंतु अनायास रूप में हमारा अपना कल्याण भी संभव होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स, परामनोविज्ञान समाचार, स्वास्थ्य संबंधी योग समाचार, सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed