{"_id":"633fd8a8c3ecc27cfc5b5438","slug":"chanakya-niti-these-5-qualities-in-always-satisfied-women-and-wife-to-stay-for-good-long-relationship","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Chanakya Niti: पुरुषों की ये आदतें बनाती हैं उन्हें अच्छा जीवनसाथी","category":{"title":"Wellness","title_hn":"पॉज़िटिव लाइफ़","slug":"wellness"}}
Chanakya Niti: पुरुषों की ये आदतें बनाती हैं उन्हें अच्छा जीवनसाथी
Sat, 17 Dec 2022 05:30 AM IST
आशिकी पटेल
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: आशिकी पटेल
Updated Sat, 17 Dec 2022 05:30 AM IST
सार
Chanakya Niti in Hindi: महान दार्शनिक, सलाहकार और कुशल राजनितिज्ञ आचार्य चाणक्य ने एक नीति शास्त्र की रचना की है। इस नीति शास्त्र में उन्होंने मनुष्य के जीवन से जुड़ी तमाम बातों के बारे में विस्तार से बताया है।
विज्ञापन
पुरुषों की ये आदतें बनाती हैं उन्हें अच्छा जीवनसाथी
- फोटो : istock
विस्तार
Chanakya Niti in Hindi: महान दार्शनिक, सलाहकार और कुशल राजनितिज्ञ आचार्य चाणक्य ने एक नीति शास्त्र की रचना की है। इस नीति शास्त्र में उन्होंने मनुष्य के जीवन से जुड़ी तमाम बातों के बारे में विस्तार से बताया है। आचार्य चाणक्य ने अपनी नीति शास्त्र में व्यक्ति के जीवन, दोस्ती, कर्तव्य, प्रकृति, पत्नी, बच्चों, धन, व्यवसाय और अन्य सभी चीजों के बारे में उल्लेख किया है। जो मानव जीवन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। साथ ही उन्होंने व्यक्ति के कुछ गुणों के बारे में जिक्र की है, जिसके जरिए वो अपने जीवनसाथी को खुश रख सकता है। आइए जानते हैं उन गुणों के बारे में...
विज्ञापन
वफादारी
चाणक्य नीति के अनुसार, पुरुष को हमेशा रिश्तों के प्रति वफादार होना चाहिए। जो व्यक्ति अपनी पत्नी के प्रति ईमानदार रहता है वो हमेशा सुखी जीवन जीता है।
सम्मानजनक व्यवहार
पुरुष को हमेशा अपनी पत्नी को सम्मान देना चाहिए, जो व्यक्ति अपनी पत्नी का सम्मान करता है उससे उसकी पत्नी हमेशा खुश रहती है।
जितना धन हो उसमें संतुष्ट रहना
आचार्य चाणक्य के अनुसार, पुरुष को पैसा कमाने के लिए खूब मेहनत करनी चाहिए, ताकि वो अपनी पत्नी और परिवार की हर इच्छा को पूरा कर सके। लेकिन हमेशा पैसे के पीछे भागना नहीं चाहिए। वरना परिवार को समय न दे पाने से रिश्ते कमजोर हो जाते हैं। ऐसे में मनुष्य को परिवार से ज्यादा अहमियत देनी चाहिए।
विज्ञापन
जिम्मेदारियां निभाने में निपुण
चाणक्य नीति के अनुसार, पुरुष को हमेशा अपनी पत्नी और परिवार के प्रति जिम्मेदारियां निभाने को लेकर सजग रहना चाहिए। ऐसे पति से उसकी पत्नी हमेशा खुश और संतुष्ट रहती है।
विज्ञापन
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये खबर लोक मान्यताओं पर आधारित है। इस खबर में शामिल सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।