{"_id":"644f6327ce99bba1530ac2e4","slug":"chanakya-niti-maa-lakshmi-gets-angry-from-such-a-place-follow-acharya-chanakya-advice-2023-05-01","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Chanakya Niti: ऐसी जगह से रूठ कर चली जाती हैं मां लक्ष्मी, गांठ बांध लें आचार्य चाणक्य की ये बात","category":{"title":"Wellness","title_hn":"पॉज़िटिव लाइफ़","slug":"wellness"}}
Chanakya Niti: ऐसी जगह से रूठ कर चली जाती हैं मां लक्ष्मी, गांठ बांध लें आचार्य चाणक्य की ये बात
Mon, 01 May 2023 12:29 PM IST
आशिकी पटेल
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: आशिकी पटेल
Updated Mon, 01 May 2023 12:29 PM IST
सार
Chanakya Niti in Hindi: जीवन के तमाम पहलुओं के अलावा आचार्य चाणक्य ने मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए भी बहुत ही जरूरी बात बताई है। चाणक्य ने अपनी नीति शास्त्र में धन के बारे में विस्तार से अपने विचार व्यक्त किए हैं।
विज्ञापन
Chanakya Niti: ऐसी जगह से रूठ कर चली जाती हैं मां लक्ष्मी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
Chanakya Niti in Hindi: महान विद्वान, शिक्षक, कुशल कूटनीतिज्ञ, रणनीतिकार और अर्थशास्त्री आचार्य चाणक्य ने अपनी नीति शास्त्र में मनुष्य के जीवन से जुड़ी तमाम पहलुओं के बारे में विस्तार से जिक्र किया है। सिर्फ जीवन के तमाम पहलुओं ही नहीं बल्कि उन्होंने मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए भी बहुत ही जरूरी बात बताई है। चाणक्य ने अपनी नीति शास्त्र में धन के बारे में विस्तार से अपने विचार व्यक्त किए हैं। यदि आप उनकी बातों का अपने जीवन में अनुसरण करते हैं तो मां लक्ष्मी सदा आपके घर में वास करेंगी। साथ ही कभी भी धन का अभाव नहीं होगा। ऐसे में चलिए जानते हैं लक्ष्मी को प्रसन्न रखने के लिए क्या कहती है चाणक्य नीति...
विज्ञापन
विज्ञापन
मूर्खाः यत्र न पूज्यन्ते धान्यं यत्र सुसंचितम्।
दाम्पत्योः कलहो नास्ति तत्र श्री स्वयमागता॥
इस श्लोक में आचार्य चाणक्य ने बताया है कि जहां मूर्खों का सम्मान नहीं होता और जहां पति-पत्नी के बीच कलह नहीं होता है, वहां लक्ष्मी स्वयं आती हैं। ऐसी जगह पर हमेशा सुख-संपदा बनी रहती है।
इन जगहों पर लक्ष्मी नहीं करतीं वास
चाणक्य नीति के अनुसार जहां मूर्खों और चापलूसों का सम्मान होता है, वहां धन की देवी मां लक्ष्मी एक पल भी नहीं ठहरती हैं। मूर्ख व्यक्ति की बात पर विश्वास करने वाला हमेशा नुकसान उठाता है, इसलिए यदि लक्ष्मी को प्रसन्न करना चाहते हैं तो मूर्खों और चापलूसी करने वालों की बात पर यकीन बिल्कुल न करें, क्योंकि मूर्ख और चापलूस, दोनों तरह के व्यक्ति सही सलाह नहीं देते हैं।
Chanakya Niti: पाना चाहते हैं मान-सम्मान तो तुरंत त्याग दें ये आदतें, पढ़ें आज की चाणक्य नीति
जहां भरा होता है अन्न का भंडार
अचार्य चाणक्य कहते हैं कि खूब मेहनत करके अन्न का संचय करने वाले के यहां हमेशा लक्ष्मी का वास होता है, इसलिए व्यक्ति को कड़ी मेहनत करनी चाहिए।
पति-पत्नी के बीच कलह
आचार्य चाणक्य के अनुसार जिस घर में हमेशा पति-पत्नी के बीच कलह रहती है वहां लक्ष्मी का वास नहीं होता। लक्ष्मी को प्रसन्न रखना है तो हमेशा शांति का वातावरण बनाकर रखें।