फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Wellness ›   Chanakya Niti Intelligent Children Proud There Family Child Success According To Chanakya Niti

Chanakya Niti: किस्मत वाले होते हैं वे लोग जिनके पास होती है ऐसी संतान, पूरा परिवार रहता है खुशहाल

Sun, 17 Dec 2023 10:44 AM IST
आशिकी पटेल धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Sun, 17 Dec 2023 10:44 AM IST
सार

Chanakya Niti In Hindi: चाणक्य की नीतियां आज के समय में भी प्रासंगिक हैं। आचार्य चाणक्य ने अपनी नीतियों में गुणी संतान के बारे में विस्तार से जिक्र किया है। चाणक्य का मानना है कि जिनके परिवार में ऐसी गुणी संतान होती है वे लोग बहुत ही भाग्यशाली होते हैं। 

विज्ञापन
Chanakya Niti Intelligent Children Proud There Family Child Success According To Chanakya Niti
किस्मत वाले होते हैं वे लोग जिनके पास होती है ऐसी संतान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Chanakya Niti In Hindi: आचार्य चाणक्य अर्थशास्त्र के महान ज्ञाता थे, उनका असली नाम विष्णुगुप्त था। चाणक्य ने मानव कल्याण के लिए चाणक्य नीति की रचना की, जिसमें उन्होंने राजनीति, युद्ध और लोगों के साथ बराबरी बनाए रखने के लिए मार्गदर्शन किया। अपनी नीति शास्त्र में उन्होंने मनुष्य के जीवन के कई पहलुओं को गहराई से साझा किया है। चाणक्य की नीतियां आज के समय में भी प्रासंगिक हैं। आचार्य चाणक्य ने अपनी नीतियों में गुणी संतान के बारे में विस्तार से जिक्र किया है। चाणक्य का मानना है कि जिनके परिवार में ऐसी गुणी संतान होती है वे लोग बहुत ही भाग्यशाली होते हैं। ऐसा परिवार सुखों से परिपूर्ण रहता है और कुल का नाम रोशन होता है। चलिए जानते हैं किस तरह के संतान पूरे कुल का नाम रोशन करते हैं...  

विज्ञापन


Chanakya Niti: इन आदतों के कारण व्यक्ति धीरे-धीरे हो जाता है गरीब, आज ही करें त्याग
विज्ञापन


आज्ञाकारी संतान
आचार्य चाणक्य कहते हैं कि जिनकी संतान आज्ञाकारी और संस्कारी होती है वे लोग बहुत भाग्यशाली होते हैं। ऐसी संतान माता-पिता के साथ पूरे कुल का नाम रोशन करती है। इस तरह की संतान से न सिर्फ माता-पिता बल्कि पूरे परिवार के लोगों का जीवन सफल हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


संस्कारवान संतान
ऐसी संतान जो माता पिता, गुरु और बड़ों का आदर करे, महिलाओं का सम्मान करे, जिसे अच्छे-बुरे कार्यों में फर्क समझ आता हो ऐसी संतान हमेशा कुल का नाम रोशन करती है। चाणक्य कहते हैं कि ऐसे लोग न सिर्फ बुलंदियों को छूते हैं बल्कि समाज में भी खूब सम्मान प्राप्त करते हैं।


शिक्षा का महत्व समझने वाली संतान
चाणक्य कहते हैं कि ऐसी संतान जो ज्ञान को हासिल करने के लिए हमेशा गंभीर रहता है, ऐसी संतान पर ज्ञान की देवी मां सरस्वती और मां लक्ष्मी की कृपा सदैव बनी रहती है। अच्छी शिक्षा के दम पर वह अपने परिवार को गौरवान्वित करता है।

Kabir Ke Dohe: संत कबीर दास के 10 बेहतरीन दोहे, जो जीवन को दिखाते हैं सही राह

ज्ञानी
आचार्य चाणक्य के अनुसार जीवन में ज्ञान का होना बहुत जरूरी है। ज्ञान ही हर प्रकार के अंधकार को दूर करने की क्षमता रखता है। ऐसे में जिस परिवार में ज्ञानी बच्चे होते हैं वो अपनी मेहनत और ज्ञान के दम पर जीवन में बहुत कुछ हासिल करते हैं। साथ ही परिवार का नाम रोशन करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स, परामनोविज्ञान समाचार, स्वास्थ्य संबंधी योग समाचार, सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed