फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Wellness ›   chanakya niti for friends These Kind Of People Never Cheat To Anyone

Chanakya Niti: जीवन में चाहिए सफलता तो इन लोगों से रखें मित्रता, मुश्किल समय में भी देंगे साथ

Sat, 16 Mar 2024 11:43 AM IST
मेघा कुमारी धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मेघा कुमारी Updated Sat, 16 Mar 2024 11:43 AM IST
विज्ञापन
chanakya niti for friends These Kind Of People Never Cheat To Anyone
जीवन में चाहिए सफलता तो इन लोगों से रखें मित्रता - फोटो : istock

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य बहुत बड़े विद्वान थे और वह चंद्रगुप्त मौर्य के गुरु थे। उन्होंने एक नीति शास्त्र की रचना की थी, जिसे 'चाणक्य नीति' के नाम से जाना जाता है। चाणक्य नीति में जीवन से जुड़े लगभग सभी विषयों का जिक्र है। आज भी ये नीतियां युवाओं को मार्गदर्शित करती हैं। दूसरे शब्दों में कहें, तो चाणक्य नीति जीवन में मंजिल हासिल करने में मदद करती है। इसके अलावा इस नीति शास्त्र में व्यक्ति के गुण और अवगुणों के बारे में भी विस्तार से जिक्र किया गया है। साथ ही जीवन में किन लोगों का साथ कभी नहीं छोड़ना चाहिए, इस बात का भी उल्लेख है। दरअसल, अपने जीवन में हम सभी कई लोगों से मिलते हैं जिनमें से कुछ हमारे करीबी बन जाते हैं लेकिन कौन हमारे करीब है और निस्वार्थ के साथ मित्रता निभाता है इसकी पहचान करना थोड़ा मुश्किल होता है। ऐसे में चाणक्य नीति में रचित बातों का ध्यान रखना आपके लिए लाभकारी हो सकता है। इसी कड़ी में आइए जानते हैं कि, हमें जीवन में किन लोगों का साथ कभी नहीं छोड़ना चाहिए।

विज्ञापन

 

स्पष्टता से बात रखने वाले लोग
चाणक्य नीति के अनुसार, यदि कोई व्यक्ति लोगों के सामने अपनी बातों को स्पष्टता से रखता है, तो वो कभी किसी को धोखा नहीं दे सकता। ऐसे व्यक्ति को दिल का साफ माना जाता है। इन लोगों से मित्रता करनी चाहिए।

लालच न रखने वाले लोग
ऐसे व्यक्ति पर आंख बंद कर भरोसा किया जा सकता है, जो कभी भी किसी भी तरह का लालच न रखता हो। आचार्य चाणक्य के अनुसार जिन लोगों को किसी चीज का लालच नहीं होता, ऐसे लोग कभी किसी को धोखा नहीं देते हैं। इसलिए ऐसे लोगों के साथ मित्रता रखनी चाहिए।

मदद करने वाले लोग
जीवन में निस्वार्थ भाव से काम करने वाले लोगों से हमेशा मित्रता रखनी चाहिए। ऐसे लोग कभी भी किसी का बुरा नहीं करते हैं।

दूसरों की बातों से कम मतलब रखने वाले लोग
अगर कोई व्यक्ति दूसरों की बातों से कम मतलब रखता हैं, तो ऐसे लोग बहुत ही साफ दिल के माने जाते हैं। इन लोगों के मन में जीवन में कुछ हासिल करने की चाह अधिक होती है। इसलिए इन पर विश्वास किया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स, परामनोविज्ञान समाचार, स्वास्थ्य संबंधी योग समाचार, सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed