फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Wellness ›   chanakya niti about happy life How to test a person character

चाणक्य नीति: किसी व्यक्ति के चरित्र को कैसे परखें, इन चार बातों का रखें ध्यान

Wed, 15 Apr 2020 12:06 AM IST
विनोद शुक्ला धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Wed, 15 Apr 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
chanakya niti about happy life How to test a person character
Chanakya Success Mantra

Chanakya Niti in Hindi: आचार्य चाणक्य ने अपने नीति शास्त्र में कई तरह की नीतियां बनाई हैं, जिसका पालन करने पर सफल और सुखी जीवन जीया जा सकता है। अगर हम इनके द्वारा बनाई गई नीतियों को सही तरह से पालन करें तो जीवन में कई परेशानियों से मुक्ति पा सकते हैं। आज हम आपको आचार्य चाणक्य के द्वारा बनाई गई एक ऐसी ही नीति के बारे में बताने जा रहे हैं जिसका पालन करने पर किसी व्यक्ति को सही तरीके से परख जा सकता है।

विज्ञापन


आचार्य चाणक्य की एक नीति के अनुसार-

यथा चतुर्भि: कनकं परीक्ष्यते निघर्षणं छेदनतापताडनै:।
तथा चतुर्भि: पुरुषं परीक्ष्यते त्यागेन शीलेन गुणेन कर्मणा।।


इस नीति में बताया गया है कि अगर आपको सोने की परख करनी है तो इसके लिए चार तरीके हैं- सोने को रगड़ कर देखा जाय। इसे काटा जाय। आग में तपा कर इसकी शुद्धि की जांच की जाय या फिर पीट कर देखा जाय। अगर सोने में मिलावट होगी तो इन चार तरीकों की जांच से पता चल जाएगा कि सोने में मिलावट है। ठीक इसी तरह से किसी व्यक्ति को परखने के लिए भी चार बातों का ध्यान रखना चाहिए।
विज्ञापन


पहली बात- त्याग भावना
 उस व्यक्ति पर भरोसा करना चाहिए जो अपने सुखों का त्याग दूसरों को सुख पहुंचाने के लिए करता हो। जो व्यक्ति दूसरों के सुख के लिए अपने सुखों का त्याग करे उस पर भरोसा किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी बात-अच्छी मंशा रखने वाले लोग
जो लोग किसी दूसरे के बारे में गलत मंशा नहीं रखते हैं, उन पर भरोसा किया जा सकता है।

तीसरी बात- गुणों की तुलना 
आचार्य चाणक्य ने कहा है कि जिन लोगों में क्रोध, आलस्य, स्वार्थ औ घंमड जैसे अवगुण होते हैं, उन पर भरोसा नहीं करना चाहिए। जो सच का साथ देता हो उस पर ही विश्वास करना चाहिए।


चौथी बात- कर्म 
जो व्यक्ति झूठ बोलकर पैसा कमाता हो, उस पर कभी भी विश्वास नहीं करना चाहिए। ऐसे व्यक्ति का चरित्र सिर्फ ज्यादा से ज्यादा पैसा कमाने पर जोर रहता है इसके लिए वह असत्य का साथ देता रहता है। अच्छे कर्म कर पैसा कमाने वालों पर विश्वास रखना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स, परामनोविज्ञान समाचार, स्वास्थ्य संबंधी योग समाचार, सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed