फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Wellness ›   buddha purnima 2020 quotes of gautam buddha buddha jayanti 2020 buddha quotes in hindi

Buddha Purnima 2020: गौतम बुद्ध के 10 उपदेश, पालन करने पर दूर हो सकती हैं हमारी कई परेशानियां

Thu, 07 May 2020 12:39 AM IST
विनोद शुक्ला धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Thu, 07 May 2020 12:39 AM IST
विज्ञापन
buddha purnima 2020 quotes of gautam buddha buddha jayanti 2020 buddha quotes in hindi
बुद्ध पूर्णिमा 2020: भगवान बुद्ध ने चार आर्य सत्यों का उपदेश दिया था।

वैशाख महीने की पूर्णिमा तिथि पर बौद्ध धर्म के संस्थापक भगवान गौतम बुद्ध की जयंती मनाई जाती है। इस दिन को बुद्ध पूर्णिमा भी कहा जाता है। इस बार यह 07 मई को है। इसी तिथि पर भगवान बुद्ध का जन्म कपिलवस्तु के पास लुम्बिनी में हुआ था। इनके बचपन का नाम सिद्धार्थ था। इन्होंने बहुत ही कम आयु में घर छोड़कर संन्यासी का जीवन जीने लगे थे। गौतम बुद्ध ने 27 वर्ष की आयु में संन्यासी बन गए थे। संन्यास के दौरान भगवान बुद्ध को ज्ञान प्राप्त हुआ था। जिस स्थान पर इन्हें ज्ञान हासिल हुआ उस स्थान को बोधगया कहा गया। भगवान बुद्ध ने बौद्ध धर्म की स्थापना की थी और अपना पहला उपदेश सारनाथ में दिया। बुद्ध पूर्णिमा के दिन बौद्ध धर्म के मानने वाले अपने घरों पर दीपक जलाते हैं और ग्रंथों का पाठ कर गौतम बुद्ध के बताए हुए रास्ते पर चलने की कसम खाते हैं। भगवान बुद्ध ने चार आर्य सत्यों का उपदेश दिया था। वहीं हिंदू धर्म में भी इनकी पूजा होती है इन्हें भगवान विष्णु का अवतार माना जाता है।

विज्ञापन


गौतम बुद्ध के कुछ विचार...


क्रोध के बारे में- क्रोध मनुष्य का सबसे बड़ा दुश्मन होता है। हमेशा क्रोध में रहना, गर्म कोयले को किसी दूसरे पर फेंकने के लिए पकड़े रहने के सामान होता है। इसमें हमारा हाथ भी जलता है।
विज्ञापन


ईर्ष्या के बारे में- किसी के प्रति नफरत और ईर्ष्या रखने से जीवन में कोई भी खुशी नहीं प्राप्त की जा सकती। ईर्ष्या व्यक्ति के मन की शांति को खत्म कर देती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शंका के बारे में- शक से हमेशा बचना चाहिए। बेवजह किसी पर कभी भी शक नहीं करना चाहिए। शक लोगों को अलग कर देता है।

अज्ञानी के बारे में- अज्ञानी व्यक्ति से कभी भी उलझना और बहस नहीं चाहिए। अज्ञानी व्यक्ति बैल के समान होता है। वह ज्ञान में नहीं, सिर्फ आकार में बड़ा दिखता है।


दुख के बारे में- न ही सुख स्थायी और न ही दुख। बुरा समय आने पर उसका डटकर सामना करना चाहिए और हमेशा रोशनी की तलाश करनी चाहिए।

समय के बारे में- जो बुरा समय बीत गया हो उसको याद नहीं करना चाहिए। भविष्य के लिए सपने नहीं देखना चाहिए, बल्कि वर्तमान में ही ध्यान केंद्रित करना चाहिए।

साधना के बारे में- जीवनभर बिना ध्यान के साधना करने की अपेक्षा जीवन में एक दिन समझदारी से जीना कहीं अच्छा है।

सेहत के बारे में- व्यक्ति अपने अच्छे और बुरे स्वास्थ्य का जिम्मेदार स्वयं होता है। इसीलिए खान-पान और दिनचर्या का ध्यान रखना चाहिए।

आध्यात्मिक जीवन के बारे में- जैसे मोमबत्ती बिना आग के नहीं जल सकती वैसी ही मनुष्य भी आध्यात्मिक जीवन के बिना नहीं जी सकता।

सत्य के बारे में- तीन चीजें ज्यादा देर तक नहीं छुप सकतीं सूर्य, चंद्रमा और सत्य।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स, परामनोविज्ञान समाचार, स्वास्थ्य संबंधी योग समाचार, सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed