फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Wellness ›   buddha purnima 2020 buddha jayanti gautam buddha quotes in hindi

7 मई को मनाई जाएगी बुद्ध पूर्णिमा, जानिए भगवान बुद्ध के कुछ अनमोल वचन

Mon, 04 May 2020 03:37 AM IST
विनोद शुक्ला धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Mon, 04 May 2020 03:37 AM IST
विज्ञापन
buddha purnima 2020 buddha jayanti gautam buddha quotes in hindi
बुद्ध पूर्णिमा 2020
प्रत्येक वर्ष वैशाख माह की पूर्णिमा तिथि पर बुद्ध पूर्णिमा मनाई जाती है। हिंदू पंचांग के अनुसार पूर्णिमा तिथि पर भगवान विष्णु के अवतार बुद्ध का जन्म हुआ था। गौतम बुद्ध ने बौद्ध धर्म की स्थापना की है। भगवान बुद्ध ने पूरी दुनिया को सत्य और मानवता का पाठ पढ़ाया। इस बार 07 मई को बुद्ध पूर्णिमा मनाई जाएगी। आइए जानते हैं भगवान बुद्ध के कुछ अनमोल विचार
विज्ञापन


शक की आदत से भयावह कुछ भी नहीं है। शक लोगों को अलग करता है। यह एक ऐसा जहर है जो मित्रता खत्म करता है और अच्छे रिश्तों को तोड़ता है।

तीन चीजें ज्यादा देर तक नहीं छुप सकतीं सूर्य, चंद्रमा और सत्य।

एक जलते हुए दीपक से हजारों दीपक रोशन किए जा सकते हैं, फिर भी उस दीपक की रोशनी कम नहीं होती है। उसी तरह खुशियां बांटने से बढ़ती हैं, कम नहीं होती हैं।

बुराई होनी चाहिए ताकि अच्छाई उसके ऊपर अपनी पवित्रता साबित कर सके।

स्वास्थ्य सबसे बड़ा उपहार है, संतोष सबसे बड़ा धन है, वफादारी सबसे बड़ा संबंध है।

जैसे मोमबत्ती बिना आग के नहीं जल सकती, मनुष्य भी आध्यात्मिक जीवन के बिना नहीं जी सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स, परामनोविज्ञान समाचार, स्वास्थ्य संबंधी योग समाचार, सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed