फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Wellness ›   brief story on sri arvind ghosh

अजब संयोग स्वतंत्रता दिवस के दिन हुआ इनका जन्म

Wed, 14 Aug 2013 03:07 PM IST
त्रिलोकीनाथ चतुर्वेद
त्रिलोकीनाथ चतुर्वेद Updated Wed, 14 Aug 2013 03:07 PM IST
विज्ञापन
brief story on sri arvind ghosh

श्री अरविंद ने स्वयं अपने बारे में कहा है कि उनकी सही जीवनी लिखना संभव नहीं है। क्योंकि जो कुछ भी कहा जाएगा वह ऊपरी या बाहरी घटनाओं का विवरण होगा। उनके आंतरिक जीवन का आभास और उद्घाटन कैसे और कौन कर सकता है? क्षणिक उल्लास और वैयक्तिक या सामूहिक प्रभाव को उपलब्धि नहीं माना जा सकता।

विज्ञापन


श्री अरविंद ने तो अपने सिद्धान्तों का निरूपण प्रचार की दृष्टि से कभी किया ही नहीं। अपने विचारों से उन्होंने हजारों रंग डाले। उन जैसी महान विभूतियां जो आदर्श और विचार प्रस्तुत करती हैं वही उनकी देन होती है। वे राष्ट्र के लोगों की सोच और भावनाओं में समाहित हो जाते हैं।
विज्ञापन


श्री अरविंद की प्रासंगिकता का कुछ अहसास या आकलन हम सरसरी तौर पर ही सही उनके जीवन, उनके कार्यों और उनके रचे ग्रंथों, व्यक्त किए विचारों, व्याख्यानों, वार्ताओं और पत्रों से ही कर सकते हैं। उनका प्रारम्भिक जीवन दो भागों में बांटा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक प्रारंभिक जीवन जो उनके व्यक्तित्व और विचारों का निर्माण काल कहा जा सकता है। दूसरा है, भारत लौटने के बाद उनके बड़ौदा निवास का समय और उसके बाद देश की राजनीति में प्रत्यक्ष रूप से भाग लेना फिर कुछ समय बाद सक्रिय राजनीति से अलग हो जाना।

इसके बाद पांडिचेरी में योग के निरन्तर प्रयोग और पूर्ण योग की अवधारणा। शैशव और शिक्षण काल को छोड़ दें तो राजनीति में सक्रिय भाग लेने का समय केवल पांच साल। उसमें भी एक वर्ष मुकदमा चला और फिर कारावास। बड़ौदा कांग्रेस अधिवेशन में विघटन में उन्होंने पहल की। यही नहीं व्याख्याकारों का मत है कि अतिवाद को बौद्धिक और वैचारिक पृष्ठभूमि उन्होंने ही प्रशस्त और प्रदान की थी।
 
पांडिचेरी में वे लगभग चालीस वर्ष तक रहे। भारतीय दर्शन के विकास में शंकराचार्य तथा महावीर और बुद्ध के बाद श्री अरविन्द, महात्मा गांधी और महर्षि रमण ही प्रमुख हैं। उनकी अतिमानस की अवधारणा और धरती के दिव्यीकरण की कल्पना ने श्री अरविन्द को विश्व मानव बना दिया।


1893 का वर्ष भारत के इतिहास में स्मरणीय है। उसी वर्ष श्री अरविन्द भारत लौटे, गांधी जी अफ्रीका गए। स्वामी विवेकानंद अमेरिका के लिए रवाना हुए और श्रीमती एनी बीसेन्ट थियोसोफिकल सोसायटी के कामों के लिए भारत में आई। जो भूमिका भारत के भविष्य के लिए इन चारों विभूतियों की है, वह केवल संयोग ही है या नियति का निर्देशन। श्री अरविन्द तो एक आस्था पुरुष थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स, परामनोविज्ञान समाचार, स्वास्थ्य संबंधी योग समाचार, सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed