फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Wellness ›   biography of James Dyson- British inventor, industrial designer and founder of the Dyson company

किसी भी लक्ष्य तक पहुंचने के लिए राह की बाधाओं पर काबू पाना जरूरी है

Sat, 24 Mar 2018 10:46 AM IST
जेम्स डायसन
जेम्स डायसन Updated Sat, 24 Mar 2018 10:46 AM IST
विज्ञापन
biography of James Dyson- British inventor, industrial designer and founder of the Dyson company
James Dyson

मेरे माता-पिता दोनों शिक्षक थे, इसलिए मैंने स्कूल में क्लासिक और कला की पढ़ाई की। रॉयल कॉलेज ऑफ आर्ट्स में मैंने डिजाइनिंग की पढ़ाई की। वहीं मुझे बेहद कल्पनाशील इंजीनियर जेरेमी फ्रे मिले। मैंने उनसे एक इमारत की डिजाइनिंग के लिए कुछ धन की मांग की, लेकिन उन्होंने पैसे देने से इन्कार करते हुए कहा, मैं तुम्हें नौकरी दे सकता हूं।

विज्ञापन


उनमें से एक काम पानी और जमीन पर चलने वाली नौका की डिजाइनिंग से संबंधित था, जिसका उन्होंने आविष्कार किया था। हम दोनों ने मिलकर उसकी पहली प्रतिकृति तैयार की। साल भर में ही हमने 200 नौकाएं बेचीं। उन्होंने मुझे गलतियां करने और उनसे सीखने का अवसर दिया। उन्हीं दिनों मैंने देखा कि मेरे घर का वैक्यूम क्लीनर खराब हो गया। वह क्लीनर धूल को अवशोषित नहीं कर पा रहा था। उसी क्लीनर के बारे में सोचते हुए मेरे मन में उद्योगों में उपयोग होने वाली साइक्लोनिक सेपरेटर (चक्रवाती विभाजक) का विचार कौंधा, जो हवा में मौजूद धूलकणों को हटा देता था।
विज्ञापन


मैंने सोचा कि धूल हटाने के लिए यही सिद्धांत वैक्यूम क्लीनर में भी काम कर सकता है। और फिर मैंने शुरू में पुराने वैक्यूम क्लीनर से ही एक मॉडल तैयार किया। एकदम उपयुक्त वैक्यूम क्लीनर बनाने के लिए मैंने पांच हजार से ज्यादा मॉडल बनाए। इस दौरान मैंने काफी धन उधार ले लिया था। इसलिए अपने आविष्कार से पैसा कमाना मेरी जरूरत था। लोग मुझे पागल समझने लगे थे, लेकिन सौभाग्य से पत्नी ने मेरा साथ दिया। जब वैक्यूम क्लीनर तैयार हो गया, तो मैंने इसे घरेलू उपकरणों के निर्माताओं को दिखाया, लेकिन उन्होंने इसे लेने से इन्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अंततः मैंने स्वयं ही इसके निर्माण का फैसला किया। मैं लोगों को इसकी खूबियां बताता था। फिर जापान की एक कंपनी ने इसे जापान में लॉन्च किया, जो काफी सफल रहा। उसके बाद 2002 में मैंने अमेरिकी बाजार में इसे उतारा और यह काफी सफल रहा। मेरा मानना है कि सफल होने के लिए अपने लक्ष्य को हमेशा सामने रखें और कभी निराश न हों। किसी भी लक्ष्य तक पहुंचने के लिए राह की बाधाओं पर काबू पाना जरूरी है। अगर आप लगातार काम करते रहें, तो कोई भी लक्ष्य, चाहे वह कितना ही कठिन हो, पाना असंभव नहीं होता है।

सफल होने के लिए लक्ष्य को हमेशा सामने रखें और कभी निराश न हों। लक्ष्य तक पहुंचने के लिए बाधाओं पर काबू पाना जरूरी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स, परामनोविज्ञान समाचार, स्वास्थ्य संबंधी योग समाचार, सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed