फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Wellness ›   Biography of Aliko Dangote- Nigerian business magnate, investor, and owner of the Dangote Group

सफल होने की शक्ति हर किसी में जन्म से ही होती है, यह खुद पर निर्भर है कि इसे कब खोजते हैं

Sat, 11 Aug 2018 11:07 AM IST
अलिको डंगोटे
अलिको डंगोटे Updated Sat, 11 Aug 2018 11:07 AM IST
विज्ञापन
Biography of Aliko Dangote- Nigerian business magnate, investor, and owner of the Dangote Group
अलिको डंगोटे

मेरा जन्म 1957 में नाइजीरिया के कानो प्रांत में एक व्यवसायी परिवार में हुआ। चूंकि मेरे पिता की मृत्यु हो गई थी, इसलिए मेरी परवरिश मेरे दादा जी ने की, जो अपने समय के धनाढ्य व्यवसायी थे। दादा जी के सान्निध्य ने मेरी उद्यमिता की रुचियों को जगाया। उद्यमी अभिभावक द्वारा परवरिश के कारण ही मेरे मन में उद्यमी बनने की आकांक्षा पैदा हुई। उनसे मैंने विपणन, वस्तुओं की खरीदारी, ग्राहकों से रिश्ते बनाना और अन्य व्यावसायिक गुर सीखे।

विज्ञापन


यही वजह थी कि प्राइमरी स्कूल में पढ़ाई के दौरान ही मैं अपने सहपाठियों को कैंडी बार बेचने लगा और मुनाफा कमाने लगा। ग्रेजुएशन करने के बाद मैंने दादा जी से अपना व्यवसाय शुरू करने के लिए तीन साल में लौटाने के वायदे के साथ ढाई हजार डॉलर उधार लिया। हालांकि उस समय लोग तेल और गैस के व्यवसाय में काफी मुनाफा कमा रहे थे, लेकिन मैंने अलग राह चुनी। मैं चावल व चीनी आयात कर ऊंचे दामों पर स्थानीय बाजार में बेचने लगा।
विज्ञापन


इसमें मुझे इतना मुनाफा हुआ कि मैंने मात्र तीन महीने में दादा जी का कर्ज चुका दिया। कभी-कभी तो मेरा शुद्ध मुनाफा दस हजार डॉलर प्रतिदिन हो जाता था। जैसे-जैसे मेरे उद्यम का विस्तार हुआ, मुझे यह एहसास होने लगा कि वस्तुओं का आयात बंद करके खुद उत्पादन करना होगा। इससे कीमत पर मेरा खुद का नियंत्रण होगा और प्रतिस्पर्धा में आसानी रहेगी। 1977 में मैंने चीनी, आटा और पास्ता बनाना शुरू किया। फिर मैंने कुछ अपने पैसे और कुछ विश्व बैंक से कर्ज लेकर सीमेंट की फैक्टरी लगाई। इसमें भी मुझे सफलता मिली और मैंने कई अन्य उद्यमों में निवेश किया। अब मैं और आक्रामक रूप से सोचने लगा कि कुछ भी संभव है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मैंने अन्य अफ्रीकियों की तरह बैंक में अपना पैसा जमा नहीं किया, बल्कि जो पैसा कमाया, उसे व्यवसाय में निवेश किया। यही मेरी सफलता का राज है। कुछ लोग इस बात की प्रतीक्षा करते रहते हैं कि ईश्वर उनकी मदद करेगा। वे शायद यह नहीं जानते कि उनके अंदर सफल होने की क्षमता है। सफल होने की शक्ति हर किसी में जन्म से ही होती है, लेकिन यह आप पर निर्भर है कि आप इसे कब खोजते हैं और लाभ उठाने के लिए इसका उपयोग करते हैं। दूसरों का अनुकरण करने या लाखों डॉलर कमाने के सपने देखने से सफलता नहीं मिलती, बल्कि मूल्य बनाने पर ध्यान केंद्रित करने से सफलता मिलती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स, परामनोविज्ञान समाचार, स्वास्थ्य संबंधी योग समाचार, सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed