फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Wellness ›   Believing on evil people is loss to themselves

सीख: कुटिल लोगों की बातों को सच मान लेना अपना ही नुकसान करना है

Wed, 01 Aug 2018 03:44 PM IST
संपादकीय डेस्क, अमर उजाला
संपादकीय डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 01 Aug 2018 03:44 PM IST
विज्ञापन
Believing on evil people is loss to themselves
प्रतीकात्मक तस्वीर

माधव की कहानी, जिसे उसके बॉस ने एक कहानी के जरिये भ्रम से निकाला।

विज्ञापन


माधव के ऑफिस में कई लोग उसके अच्छे काम से चिढ़ते थे। एक दिन माधव खाना खाने गया, तो उसे अपने पीछे वाली मेज से कुछ फुसफुसाहट सुनाई दी। माधव कान लगाकर सुनने लगा। दो लोग प्रमोशन की बातें कर रहे थे। एक ने कहा, इस बार वह चाहे जो भी करे, उसे प्रमोशन नहीं मिलने वाला। दूसरा बोला, ऐसा क्यों? पहला बोला, बॉस ने कहा है कि वह अगले महीने तक माधव को किसी बहाने बाहर निकाल देंगे। यह सुनकर माधव के होश उड़ गए।

एक हफ्ते के बाद बॉस ने माधव को बुलाकर कहा, आजकल तुम्हारे काम की गति कुछ धीमी हो गई है। क्या बात है? माधव को लगा कि जो उसने सुना था, वह सच हो रहा है। वह बोला, मुझे पता है कि आप मुझे निकालना चाहते हैं। बॉस हैरान रह गए। उन्होंने पूछा, यह तुमसे किसने कहा? माधव ने पूरी घटना उन्हें सुनाई। बॉस बोले, एक जंगल में एक गधा रहता था। वह शेर का अच्छा मित्र था। शेर हर रोज एक जानवर को खा जाता था, पर चूंकि गधा उसका दोस्त था, इसलिए वह उसकी तरफ देखता भी नहीं था। लोमड़ी को यह बात नहीं पचती थी। एक दिन जब गधा पेड़ के नीचे सुस्ता रहा था, तो लोमड़ी और खरगोश पेड़ के पीछे जाकर फुसफुसाने लगे।
विज्ञापन


लोमड़ी बोली, पता है, गधा अब तक कुंवारा क्यों है? क्योंकि जो भी गधी जंगल में आती है, शेर उसे खा जाता है। गधे को इस बात से बड़ी ठेस लगी। लोमड़ी की वजह से गधे और शेर के बीच में दरार आ गई। एक दिन शेर को गधे ने शिकार करने से रोक दिया। शेर ने उसे बहुत समझाया, पर गधा नहीं समझा। अंततः बेचारा गधा गुस्सैल शेर का शिकार बन गया। बॉस बोले, माधव, लोमड़ी तुम्हें हर जगह मिलेगी, जो तुम्हारे रिश्ते और तुम्हारे काम को खराब करने की कोशिश करेंगी। अब यह तय तुम्हें करना है कि तुम क्या बनोगे?

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स, परामनोविज्ञान समाचार, स्वास्थ्य संबंधी योग समाचार, सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed