{"_id":"5a5d9e044f1c1b5f268b4b0b","slug":"before-know-the-truth-should-not-be-made-perception","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सीख: पूरी सच्चाई जानने से पहले कोई धारणा नहीं बनानी चाहिए","category":{"title":"Wellness","title_hn":"पॉज़िटिव लाइफ़","slug":"wellness"}}
सीख: पूरी सच्चाई जानने से पहले कोई धारणा नहीं बनानी चाहिए
धर्म डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 17 Jan 2018 09:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेठ रामचंद मंडी में घुसे ही थे कि सारे दुकानदार अपने ग्राहकों को छोड़ सेठ को देने के लिए पैसे इकट्ठा करने लगे। ग्राहक हैरान थे कि क्या यह शख्स इन सब्जी वालों से वसूली करने आया है। तभी एक गोभी बेचने वाला सेठ रामचंद के पास गया और उनके सामने झुककर बोला, सेठ, इस बार मैं पिछले वाले दस हजार रुपये नहीं दे पाऊंगा। मुझे थोड़ा और समय चाहिए। सेठ ने उसे जोर की लात मारी और कहा, जब मैंने तुमसे कहा था, तब तो तुमने सुनी नहीं। अब आए हो, मेरे पास समय मांगने? दूर हो जाओ मेरी नजरों से।
विज्ञापन
यह देखकर वहां मौजूद एक ग्राहक का खून उबल पड़ा। वह तैश में सेठ रामचंद की तरफ आगे बढ़ने लगा, जैसे कि वह उनसे झगड़ने जा रहा हो। यह देख एक फलवाले ने उसे बीच में ही रोक लिया और पूछा, क्या हुआ भाई साहब? बड़े गुस्से में लग रहे हो। वह ग्राहक बोला, तुम लोग इस शख्स के अत्याचार कैसे सह लेते हो? अपने हक की लड़ाई लड़ो। फल वाला बोला, शायद आपको पता नहीं कि सेठ रामचंद कौन हैं। वह ग्राहक बोला, तुम्हें क्या लगता है, मैं उससे डर जाऊंगा? फल वाला बोला, यहां जितने भी फल या सब्जी वाले हैं, उन्हें मरणावस्था से उठाकर सेठ रामचंद यहां तक लेकर आए हैं। किसी को उनके बच्चों ने बाहर कर दिया, तो कोई खुदकुशी के लिए चला था। कोई व्यापार में विफल रहा, तो किसी के भूखे मरने की स्थिति थी।
सेठ रामचंद पिता की तरह हम सबको एक नई जिंदगी देने के लिए हर रोज डांट लगाने आते हैं, जिससे कि हमारी जिंदगी का महत्व बना रहे। यह सारा पैसा, जो वह इकट्ठा कर रहे हैं, वह हमारे खुद के नए घर के लिए जाता है। ग्राहक बोला, लेकिन वह गोभी वाला? उसका क्या? फल वाला बोला, पिछले हफ्ते उसको किसी ने बताया कि कोई नई स्कीम है, जिसमें दस हजार रुपये देने पर एक लाख रुपये मिलेंगे। आप तो जानते ही हैं कि ऐसी स्कीमें फर्जी होती हैं। वह गोभी वाला अब पछता रहा है।
अमर उजाला के हरियाली और रास्ता से साभार