फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Shardiya Navratri: In Darbhanga, worship of Maa Durga by placing 111 urns on the chest, Bihar News Update

Shardiya Navratri: सीने पर 111 कलश स्थापित कर मां दुर्गा की आराधना, भक्त ने कहा- माता का दर्शन ही उद्देश्य

Sun, 06 Oct 2024 11:08 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा Published by: आदित्य आनंद Updated Sun, 06 Oct 2024 11:08 AM IST
सार

Bihar News: परदेस में रहकर प्राइवेट काम करने वाले सुरेंद्र चौपाल के इस अद्भुत हठ की चर्चा इलाके में चारों तरफ हो रही है। लोग इस बात को सुनते ही इस पूजा पंडाल में चले आते हैं। 

विज्ञापन
Shardiya Navratri: In Darbhanga, worship of Maa Durga by placing 111 urns on the chest, Bihar News Update
माता के दर्शन की जिद्द पर अड़ गए यह भक्त। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दरभंगा में शारदीय नवतरात्र के चौथे दिन मां कूष्मांडा की पूजा की जा रही है। नवरात्र में हठ करने भक्तों में एक भक्त ऐसा जिसने अपने सिने पर एक दो कलश नही कुल 111 कलश अपने सीने पर रखकर माता की आराधना में लीन हो गया है। इस माता के भक्त को देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ रही है। परदेस में रहकर प्राइवेट काम करने वाले सुरेंद्र चौपाल के इस अद्भुत हठ की चर्चा इलाके में चारों तरफ हो रही है। लोग इस बात को सुनते ही इस पूजा पंडाल में चले आते हैं। 

विज्ञापन


111 कलश की स्थापना अपने सीने पर कर रखी है
बता दें कि यह भक्त जिले के घनश्यामपुर प्रखंड के लगमा गांव  में बनाये पूजा पंडाल में माता तारा की पूजा की जाती है। इसी पूजा पंडाल में एक साधारण परिवार से आने वाले भक्त सुरेंद्र चौपाल माता के दर्शन की जिद ठानकर उसने 111 कलश की स्थापना अपने सीने पर कर रखी है। उसकी सेवा पूजा कमिटी सहित इलाके लोग दिन रात लगे हुए हैं। बताया जाता कि इस भक्त ने पिछले वर्ष भी अपने सीने पर 11 कलश की स्थापना की थी। लेकिन, भक्त सुरेंद्र चौपाल ने इस वर्ष 111 कलश को अपने सीना पर स्थापित कर मां के दर्शन की जिद को ठान लिया है।
विज्ञापन


परदेस में रहकर प्राइवेट नौकरी किया करता है
भक्त सुरेंद्र चौपाल ने बताया कि परदेस में रहकर प्राइवेट नौकरी किया करता है लेकिन शारदीय नवरात्र में अपने घर चला आता है वह पिछले वर्ष भी अपने गांव के इसी पूजा पंडाल में 11 कलश को अपने सीने पर स्थापित किया था। इस वर्ष मैंने अपने सीने पर 111 कलश की स्थापना की है। उसने कलश स्थापित करने के उद्देश्य बताया कि उसका एक ही मकसद है उसे एक बार माता के दर्शन हो जाय इसी जिद को लेकर उसने 111 कलश की स्थापना की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Shardiya Navratri: In Darbhanga, worship of Maa Durga by placing 111 urns on the chest, Bihar News Update
भक्त केा देखने के लिए लोगों की उमड़ी भीड़। - फोटो : अमर उजाला

दिन-रात लोग इस भक्त की सेवा में लगे हुए हैं
समाजसेवी पप्पू सिंह ने कहा कि गांव के एक साधारण माता के भक्त धनेश्वर चौपाल के पुत्र सुरेंद्र चौपाल ने मां तारा ले दरबार मे अपने सीने पर 111 कलश स्थापित कर उसने बहुत बड़ा काम किया है। इसका पूजा कमिटी से गांव के लोग पूरा ख्याल रख रहे हैं। दिन-रात लोग इस भक्त की सेवा में लगे हुए हैं। इलाके ही दूर-दूर जिनलोगों को जानकारी मिल रही, वह लोग इस पूजा पंडाल में एक बार जरूर इस भक्त का दर्शन करने आ रहे हैं। 

माता के दर्शन की जिद ठान ली
भक्ति में लीन सुरेंद्र चौपाल के पिता धनेश्वर चौपाल ने कहा कि उनके बेटे ने जिद ठान ली है कि माता के दर्शन करके ही रहेगा उसे ऐसा करने काफी भक्ति की अनुभूति होती है। इस कारण प्रतिवर्ष परदेस में नौकरी से छुट्टी लेकर नवरात्र के दिनों में वह माता की भक्ति करने लगता है। पिछले वर्ष नवरात्र में उसने 11 कलश की स्थापना किया और इस वर्ष 111 कलश को स्थापित किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स, परामनोविज्ञान समाचार, स्वास्थ्य संबंधी योग समाचार, सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed