फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Religion ›   yamraj and mahabharat story of vidhur

यमराज को मिला यह कैसा शाप धरती पर जन्म लेकर भुगतना पड़ा अजब दंड

Thu, 30 Jul 2015 01:54 PM IST
Updated Thu, 30 Jul 2015 01:54 PM IST
विज्ञापन
yamraj and mahabharat story of vidhur

यमराज मृत्यु के देवता हैं और मृत्यु के बाद जीवों को उनके कर्मों का दंड देते हैं। इसलिए मृत्यु के देवता से सभी डरते हैं लेकिन एक व्यक्ति ऐसा हुआ जो मृत्यु के देवता से बिल्कुल भी नहीं डरा और जब यमराज के दरबार में पहुंचा तो अपने जीवन काल में हुए घटना के लिए यमराज को ही दोषी बना दिया।

विज्ञापन


यमराज उसे समझाते रहे, लेकिन उसने क्रोध में आकर यमराज को शाप दे दिया और इस शाप के कारण यमराज को धरती पर एक मनुष्य के रुप में जन्म लेना पड़ा। विद्वान, योग्य और स्वस्थ होने के बावजूद जीवन भर उन्हें अपमानित और उस अधिकार से वंचित रहना पड़ा जिसके वह काबिल थे।
विज्ञापन


आइये जानें कि यमराज को क्यों और किसने शाप दिया और धरती पर यमराज क्या कहलाए।

Trending Videos

मनुष्य रूप में जन्मे स्वयं यमराज

yamraj and mahabharat story of vidhur

महाभारत में एक कथा है क‌ि च‌ित्रांगद और व‌िच‌ित्रवीर्य की असमय मृत्यु हो जाती है। ऐसे में समस्या सामने आती है क‌ि कुरुवंश का उत्तराध‌िकारी कौन बनेगा। इस समस्या का समाधान करने के ल‌िए सत्यवती अपने दोनों बेटों की पत्न‌ियों को अपने ऋष‌ि पुत्र व्यास के पास संतान प्राप्त‌ि के ल‌िए भेजती हैं।

अंब‌िका ऋष‌ि व्यास के संयासी रुप को देखकर डर जाती हैं और संसर्ग के दौरान आंखे बंद कर लेती हैं ज‌िससे इनका पुत्र अंधा होता है। अंबाल‌िका ने संकोच के कारण अपने शरीर पर चंदन का लेप लगा ल‌िया इसल‌िए इनका पुत्र पांडुरोगी पांडु हुआ।

यह बात जब सत्यवती को ज्ञात हुआ तो सत्यवती ने अपनी बहुओं को ‌फ‌िर से व्यास के पास जाने के ल‌िए कहा। लेक‌िन इस बार अंब‌िका और अंबाल‌िका ने अपनी जगह अपनी एक दासी को भेज द‌िया।

दासी भी व्यास के साथ संसर्ग से गर्भवती हुई और उसने एक स्वस्‍थ संतान को जन्म द‌िया। यह संतान व‌िद्वान और हर तरह से योग्य व‌िदुर कहलाया। व‌िदुर कोई और नहीं बल्क‌ि शाप के कारण मनुष्य रूप में जन्मे स्वयं यमराज थे।

विज्ञापन

यमराज को शाप

yamraj and mahabharat story of vidhur

यमराज को क‌िसने और कब शाप म‌िला इस व‌िषय में एक कथा है क‌ि मांडव्य नाम के ऋष‌ि तपस्या में लीन थे। उसी समय चोरों का एक ग‌िरोह आकर ऋष‌ि के आश्रम में आकर छुप गया। ऋष‌ि इस बात को जब तक समझ पाते तब तक राजा के स‌‌िपहि‌यों ने मांडव्य ऋष‌ि को चोरों को शरण देने के जुर्म में ग‌िरफ्तार कर ल‌िया।

ऋष‌ि को चोरों की मदद करने के ल‌िए भले से बींधकर मार द‌िया गया। ऋष‌ि की आत्मा जब यमराज के दरबार में पहुंची तो उन्होंने यमराज से पूछा क‌ि मैंने आजीव‌न ‌क‌िसी भी जीव-जंतु को चोट नहीं पहुंचाई फ‌िर मुझे इस प्रकार मौत क्यों म‌िली।

यमराज ने उत्तर द‌िया क‌ि जब आप बच्चे थे तब आप सींक लेकर कीट-पतंगों को बींधा करते थे। उसी कर्म की आपको सजा म‌िली है। ऋष‌ि ने कहा क‌ि बचपन में तो व्यक्त‌ि न‌िश्छल होता है उसकी सजा देना अन्याय है।

यमराज ने कहा 'यह कर्मफल का न‌ियम है'। यमराज की इस बात से क्राध‌ित होकर मांडव्य ऋष‌ि ने यमराज को शाप दे द‌िया क‌ि मनुष्य योनी में जन्म लेकर आदर्श शासक के सभी गुणों से पर‌िपूर्ण होने के बावजूद कभी राजा बनना नसीब नहीं होगा।

पेंगुइन बुक्‍स द्वारा प्रकाश‌ित देवदत्त पटनायक की पुस्तक जय महाभारत का अंश

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed