फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Religion ›   worship of mahagauri

Navratri Spl: अष्टमी पर कन्याओं की पूजा का है यह खास महत्व

Mon, 03 Apr 2017 06:36 PM IST
amarujala.com- Presented by: किरण सिंह
amarujala.com- Presented by: किरण सिंह Updated Mon, 03 Apr 2017 06:36 PM IST
विज्ञापन
worship of mahagauri
इन दिन कन्याओं को भोजन भी करवाया जाता है। 

नवरात्र के आठवें दिन यानी अष्टमी को महागौरी की पूजा होती हैं। नवरात्र का यह दिन अपने आप में खास है। वैसे तो नवरात्र के हर दिन कन्याओं की पूजा का विधान हैं। लेकिन अष्टमी को औरतें अपने सुहाग के लिए मां को चुनरी अर्पित करती हैं।  महागौरी को आदि शक्ति माना जाता है।

विज्ञापन


देवी गौरी की पूजा भी उसी तरह होती है, जिस तरह से सप्तमी तिथि तक मां की पूजा हुई। महागौरी ने तप करके गौर वर्ण हासिल किया था। इन्हें अन्नपूर्णा देवी भी कहा जाता है। ऐसा माना जाता है कि चैत्र शुक्ल प्रतिपदा की नवरात्र की अष्टमी तिथि को इनकी पूजा करने से सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं।

विज्ञापन

worship of mahagauri
देवी महागौरी

पूर्ण श्रृंगार करें

अष्टमी वाले दिन देवी महागौरी की प्रतिमा को श़ुद्ध जल से स्नान करवाकर वस्त्र, आभूषण आदि से पूरा श्रृंगार करें। इसके बाद विधि पूर्वक आराधना की जाती है। हवन करते समय उसकी अग्नि में धूप, कपूर, घी और हवन सामग्री की आहुति दें। वैसे हवन में सिंदुर में एक जायफल लपेटकर उसकी आहुति देने का विधान है। मां की पूजा करने के बाद इनकी जय बोलते हुए 101 परिक्रमा करें। अधिकतर जगह इन दिन कन्याओं को भोजन भी करवाया जाता है। 


इन्हीं का अंश है कौशिकी

कहा जाता है कि शुंभ निशुंभ से पराजित होकर देवताओं ने गंगा के तट पर महागौरी की पूजा की थी और मां गौरी के अंश से ही शुंभ निशुंभ का अंत करने वाली कौशिकी का जन्म हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed