{"_id":"5c00de44bdec2241b6287efc","slug":"world-first-spiritual-studio-godlywood-make-a-record","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईश्वर को समर्पित इस स्टूडियो ने 10,000 एपीसोड के साथ बनाया कीर्तिमान","category":{"title":"Religion","title_hn":"धर्म","slug":"religion"}}
ईश्वर को समर्पित इस स्टूडियो ने 10,000 एपीसोड के साथ बनाया कीर्तिमान
धर्म डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 30 Nov 2018 12:23 PM IST
विज्ञापन
godlywood studio
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धर्म और अध्यात्म के प्रचार-प्रसार से जुड़ी ब्रह्माकुमारीज संस्था द्वारा संचालित गॉडलीवुड स्टूडियो ने एक नया कीर्तिमान बनाया है। यह विश्व का पहला स्टूडियो है जिसमें सिर्फ आध्यात्मिकता के कार्यक्रम बनाये जाते हैं। पूर्ण रूप से धार्मिक-आध्यात्मिक कार्यक्रम बनाने वाला यह स्टूडियों राजस्थान के सिरोही में स्थित है।
विज्ञापन
दादी जानकी ने बताया बड़ी उपलब्धि
इस बड़ी उपलब्धि को हासिल करने के बाद गॉडलीवुड स्टूडियो में एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें ब्रह्माकुमारीज संस्था की मुख्य प्रशासिका राजयोगिनी दादी जानकी खुद उद्घाटन करने पहुंची। दादी ने अपना आशीर्वचन देते हुए कहा कि यह विश्व की पहला स्टूडियो है, जिसने इतने कम समय में इतना बड़ा मुकाम हासिल किया है। यहां बनने वाले कार्यक्रम को देखकर दुनिया भर के लोग अपनी जिन्दगी को बेहतर बनाने का प्रयास करते हैं। दादी ने कहा कि मैने 140 देशों में भ्रमण किया है लेकिन ऐसी स्टूडियो कहीं नहीं देखा। जिसमें सिर्फ आध्यात्मिक कार्यक्रम बनते हैं।
विज्ञापन
पांच वर्ष पूर्व हुई थी शुरुआत
गॉडलीवुड स्टूडियो का निर्माण पांच वर्ष पूर्व हुआ था। गॉडलीवुड स्टूडियो में बनने वाला कार्यक्रम हर वर्ग, हर उम्र, हर जाति और धर्म के लोगों के लिए है। जिससे वे अपनी आन्तरिक तरक्की कर सकें। मानव मात्र की सेवा को समर्पित इस स्टूडियो में 100 लोग कार्य करते हैं। अधिकतर लोग नि:शुल्क सेवाएं दे रहे है।
विज्ञापन
11 भाषाओं में बनता है प्रोग्राम
इस स्टूडियो में हिन्दी, अंग्रेजी समेत स्थानीय 11 भाषाओं में कार्यक्रम बनाये जाते हैं। जिसमें टॉक शो, न्यूज, वनटूवन, नृत्य नाटक, फिल्म, नशामुक्ति, व्यक्तित्व विकास, बच्चों के लिए कार्यक्रम, महिलाओं के लिए प्रोग्राम, स्वास्थ्य संबंधी चर्चाओं पर आधारित कार्यक्रम विशेष रूप से तैयार किये जाते हैं।
अंतरराष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रमों का भी होता है निर्माण
धर्म और अध्यात्म के लिए समर्पित इस स्टूडियो में सिर्फ भारत के ही नहीं बल्कि विदेशी चैनलों के लिए भी प्रोग्राम प्रोड्यूस किये जाते हैं। अमेरिका, कनाडा के कई चैनलों में भी यहां बने कार्यक्रम का प्रसारण होता हैं। यह सारे कार्यक्रम आध्यात्मिकता पूर्ण होते हैं। जिनके जरिए व्यक्ति अपने जीवन को सशक्त बना सके।
1 लाख आध्यात्मिक कार्यक्रमों का रखा लक्ष्य
गॉडलीवुड स्टूडियो के कार्यकारी निदेशक बीके हरीलाल ने कहा कि यह सुखद है कि पांच वर्ष पूर्व इस स्टूडियो की स्थापना हुई थी। तब से लेकर आज तक यहां दिन-रात कार्य चलता है। इसमें इतने सारे कार्यक्रम बने हैं, जो अपने आप में एक कीर्तिमान है। उन्होंने उम्मीद जताई कि आने वाले कुछ समय में ही एक लाख एपीसोड बनाकर गॉडलीवुड स्टूडियो पूरे विश्व में नाम रोशन करेगा।