{"_id":"5b4b19fa4f1c1b38748b4e8c","slug":"world-famous-tirumala-tirupati-temple-will-be-closed-for-6-days-first-time-in-history","type":"story","status":"publish","title_hn":"6 दिनों तक नहीं हो सकेंगे तिरुपति भगवान के दर्शन, इतिहास में होगा ऐसा पहली बार","category":{"title":"Religion","title_hn":"धर्म","slug":"religion"}}
6 दिनों तक नहीं हो सकेंगे तिरुपति भगवान के दर्शन, इतिहास में होगा ऐसा पहली बार
धर्म डेस्क,अमर उजाला
Updated Sun, 15 Jul 2018 03:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आस्था और विश्वास का केन्द्र आन्ध्रप्रदेश स्थिति प्रसिद्ध तिरुपति मंदिर को 6 दिनों के लिए बंद करने का निर्णय लिया गया है। ऐसा इतिहास में पहली बार हो रहा है जब तिरुपित मंदिर को 6 दिनों के लिए बंद करना पड़ रहा है। मंदिर प्रशासन के मुताबिक 11 अगस्त से लेकर 16 तक यह विश्व प्रसिद्ध मंदिर बंद रहेगा।
विज्ञापन
ऐसा फैसला क्यों
मंदिर प्रशासन का कहना है मंदिर को बंद रखने का फैसला यहां पर होने वाले एक विशिष्ट अनुष्ठान के लिए किया जाएगा। जानकारी के मुताबिक यह फैसला महासंप्रोक्षम अनुष्ठान करने के लिए गया है जो हर 12 साल बाद आता है। इस अनुष्ठान के दौरान केवला मंदिर के पुजारियों को मंदिर में प्रवेश की अनुमति होगी।
विज्ञापन
मंदिर के इतिहास में ऐसा पहली बार हो रहा जब इतने लंबे समय के लिए मंदिर को बंद किया जा रहा है। इसके पहले होने वाले इस अनुष्ठान के दौरान मंदिर कभी भी इतने लंबे समय के लिए बंद नहीं किया गया जाता था बल्कि कुछ घंटों के लिए ही मंदिर में भक्तों के प्रवेश पर रोक लगती थी। मंदिर प्रशासन के अनुसार रोजाना लाखों की संख्या में भक्तों की भीड़ आने की वजह से ऐसा निर्णय लेना पड़ा। जबकि पहले ऐसा नहीं होता था। -मंदिर प्रशासन के अध्यक्ष पुट्टा सुधाकर यादव ने मीडिया को बताया कि तीर्थयात्रियों को असुविधा से बचाने के लिए मंदिर को बंद करने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन