फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Religion ›   why people throw coin in water

मंदिर के तालाब या नदी में आखिर सिक्के क्यों फेंकते हैं लोग?

Tue, 11 Nov 2014 02:06 PM IST
Updated Tue, 11 Nov 2014 02:06 PM IST
विज्ञापन
why people throw coin in water

दिल्ली का अक्षर धाम मंदिर हो या गंगा घाट। आपने देखा होगा कि लोग मंदिर प्रांगण में बने जलाशय में सिक्के फेंकते हैं। गंगा नदी में भी श्रद्घालु स्नान करने के बाद पैसे फेंकते हैं। बहुत से ऐसे लोग हैं जो इस तरह पानी में पैसा फेंकने वाले को अंधविश्वासी समझते हैं।

विज्ञापन


जबकि पानी में सिक्का फेंकने वालों का मानना है कि ऐसा करने से उनके जीवन में चल रहा नकारात्मक प्रभाव दूर होता है। ईश्वर की कृपा प्राप्त होती है और जीवन में खुशहाली आती है।
विज्ञापन


ऐसे में प्रश्न उठता है कि सही किसे माना जाए, वह जो पानी में सिक्का फेंकना अंधविश्वास मानते हैं या उन्हें जो इसे ईश्वर की कृपा पाने का साधन मानते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसलिए पानी में फेंकते हैं सिक्के

why people throw coin in water

जबकि वैज्ञानिक दृष्टि यह कहती है कि, पानी में सिक्का फेंकने की परंपरा प्राचीन काल से चली आ रही है। उन दिनों तांबे के सिक्के हुआ करते थे। तांबा को शुद्घ धातु माना जाता है इसलिए इनका इस्तेमाल पूजा-पाठ में किया जाता है। तांबा सूर्य का धातु माना जाता है और यह हमारे शरीर के लिए भी आवश्यक तत्व है।

तांबे का सिक्का पानी में फेंककर हम सूर्य देव और अपने पितरों को यह बताते हैं कि हे देव और हे पितर हमने जल के माध्यम से अपने शरीर की रक्षा योग्य तांबा ग्रहण कर लिया है। हमें यह आपके माध्यम से प्राप्त हुआ है इसलिए आभार स्वरुप आप भी जल के माध्यम से तांबा ग्रहण करें।

लाल किताब में भी सूर्य और पितरों को प्रसन्न करने के लिए तांबे को बहते जल में प्रवाहित करने का विधान बताया गया है। हालांकि अब तांबे के सिक्के नहीं होते हैं। स्टेनलेस स्टील के सिक्कों को उसी परंपरा के तौर पर अब लोग में पानी में फेंकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed