फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Religion ›   Vinayaka Chaturthi 2023 Date kab hai know shubh muhurat puja vidhi of ganesh-puja

Vinayaka Chaturthi 2023: विनायक चतुर्थी आज, जानें पूजा मुहूर्त, व्रत विधि और महत्व

Thu, 23 Feb 2023 01:05 PM IST
आशिकी पटेल धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Thu, 23 Feb 2023 01:05 PM IST
सार

Vinayaka Chaturthi 2023: प्रत्येक माह की चतुर्थी तिथि भगवान गणेश को समर्पित है। इस दिन विधि विधान से भगवान गणेश की पूजा की जाती है। मान्यता है कि इस दिन व्रत रखने और पूजा करने से ज्ञान और ऐश्वर्य की प्राप्ति होती है।

विज्ञापन
Vinayaka Chaturthi 2023 Date kab hai know shubh muhurat puja vidhi of ganesh-puja
विनायक चतुर्थी - फोटो : iStock

विस्तार

Vinayaka Chaturthi 2023: प्रत्येक माह की चतुर्थी तिथि भगवान गणेश को समर्पित है। इस दिन विधि विधान से भगवान गणेश की पूजा की जाती है। मान्यता है कि इस दिन व्रत रखने और पूजा करने से ज्ञान और ऐश्वर्य की प्राप्ति होती है। गणेश जी सभी देवताओं में प्रथम पूज्य हैं और शुभता के भी प्रतीक हैं। मान्यता है कि गणेश चतुर्थी का व्रत करने से जातकों के समस्त प्रकार के विघ्न, संकट मिट जाते हैं। गणपति महाराज शुभता, बुद्धि, सुख-समृद्धि के देवता माना जाता है। कहा जाता है कि जहां भगवान गणेश का वास होता है वहां पर रिद्धि सिद्धि और शुभ लाभ भी विराजते हैं। इनकी पूजा से आरंभ किए गए किसी कार्य में बाधा नहीं आती है, इसलिए गणेश जी को विघ्नहर्ता कहा जाता है। विनायक चतुर्थी के दिन भगवान गणेश का विधि-विधान के साथ पूजन करने एवं कथा का सुनने से घर में सौभाग्य और सुख में वृद्धि होती है। ऐसे में चलिए जानते हैं विनायक की पूजा विधि के बारे में...

विज्ञापन

विनायक चतुर्थी 2023 व्रत तिथि
  • फाल्गुन शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि की शुरुआत- 23 फरवरी 2023, रात्रि 01 बजकर 54 मिनट से
  • फाल्गुन शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि का समापन- 24 फरवरी 2023, मध्यरात्रि 12 बजकर 03 मिनट पर
  • विनायक चतुर्थी व्रत तिथि- 23 फरवरी 2023, दिन गुरुवार

विनायक चतुर्थी पूजा विधि
  • विनायक चतुर्थी के दिन सबसे पहले सुबह उठकर स्नान करें।
  • स्नान करने के बाद घर के मंदिर में दीप प्रज्वलित करें।
  • भगवान गणेश को स्नान कराएं। स्नान के बाद भगवान गणेश को साफ वस्त्र पहनाएं।
  • भगवान गणेश को सिंदूर का तिलक लगाएं।
  • गणेश भगवान को दूर्वा अति प्रिय होता है। भगवान गणेश को दूर्वा अर्पित करना चाहिए।
  • गणेश जी को लड्डू, मोदक का भोग लगाएं। गणेश जी की आरती करें।

विनायक चतुर्थी का महत्व  
हिंदू धर्म में विनायक चतुर्थी का विशेष महत्व होता है। इस दिन गणेश जी की पूजा करने से सभी समस्याएं दूर हो जाती हैं। भगवान गणेश की पूजा करने से कार्यों में किसी भी तरह की कोई रुकावट नहीं आती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed