फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Religion ›   Vastu Tips If you have a habit of washing clothes daily then be careful poverty can come to your house

Vastu Tips: रोजाना कपड़े धोने की है आदत तो हो जाएं सावधान, घर में आ सकती है दरिद्रता, जानें क्या है सही दिन

Sat, 05 Apr 2025 10:01 AM IST
दीक्षा पाठक धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीक्षा पाठक Updated Sat, 05 Apr 2025 10:01 AM IST
सार

Vastu Tips For Washing Clothes: कहा जाता है कि सही काम को भी अगर गलत समय पर किया जाए तो वह गलत की ही श्रेणी में आता है और यह आपके रोजमर्रा के जीवन पर नकारात्मक प्रभाव डाल सकता है। तो आज की इस खबर में हम आपको बताने जा रहे हैं कि किस दिन कपड़े धोने से आप दरिद्रता और नकारात्मक प्रभाव से बच सकते हैं।

विज्ञापन
Vastu Tips If you have a habit of washing clothes daily then be careful poverty can come to your house
इन दिनों नहीं धोने चाहिए कपड़े - फोटो : freepik.com

विस्तार

जब भी सप्ताह का अंतिम दिन आता है, भारतीय महिलाएं साफ-सफाई से लेकर कपड़े धोने तक के सारे काम करती हैं। हालांकि, कई महिलाओं की आदत रोजाना कपड़े धोने की भी होती है, वह हर दूसरे दिन गंदे कपड़े को निकालकर उसे साफ करने में जुट जाती हैं। घर में और कपड़ों में साफ-सफाई रखना बेहद जरूरी है, लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि आपकी वॉशिंग मशीन की बीप-बीप किसे बुला रही है, साफ-सफाई या दरिद्रता? कहा जाता है कि सही काम को भी अगर गलत समय पर किया जाए तो वह गलत की ही श्रेणी में आता है और यह आपके रोजमर्रा के जीवन पर नकारात्मक प्रभाव डाल सकता है। तो आज की इस खबर में हम आपको बताने जा रहे हैं कि किस दिन कपड़े धोने से आप दरिद्रता और नकारात्मक प्रभाव से बच सकते हैं।
विज्ञापन


 कौन से दिन नहीं धोने चाहिए कपड़े?
शनिदेव को कर्म और न्याय का देवता माना जाता है। कहते हैं कि शनिवार को कपड़े नहीं धोने चाहिए, नहीं तो शनि देवता नाराज हो जाते हैं और जब भी शनि भगवान नाराज होते हैं तो सबसे पहले घर में दरिद्रता का ही वास होता है। ऐसे में अगर आपकी भी शनिवार को कपड़े धोने की आदत है तो इसे
विज्ञापन


गुरुवार के दिन करना चाहिए बचाव
यह दिन  बृहस्पति देव और भगवान विष्णु को समर्पित होता है। कहा जाता है कि इस दिन कपड़े धोने से घर की समृद्धि में रुकावट आती है और गुरु की कृपा कमजोर पड़ सकती है। ऐसे में भूलकर भी आप इस दिन कपड़े न धोएं
विज्ञापन
विज्ञापन


अमावस्या और पूर्णिमा
इन विशेष तिथियों पर आध्यात्मिक ऊर्जा उच्चतम होती है। परंपरा कहती है कि ऐसे समय में जरूरत से ज्यादा गतिविधियां करने से नकारात्मक असर हो सकता है, इसलिए कपड़े धोने जैसे काम टालना बेहतर होता है।

 कब धोना चाहिए कपड़े?
अगर आप दरिद्रता नहीं, बल्कि धन और शांति को बुलाना चाहते हैं, तो सोमवार, मंगलवार, शुक्रवार और रविवार को कपड़े धोएं ये दिन कपड़े धोने के लिए शुभ माने जाते हैं। सुबह 7 बजे से 11 बजे तक। इस समय को 'सत्त्विक काल' कहा जाता है, जो ऊर्जा से भरपूर होता है। ये सभी मान्यताएं ज्योतिष और वास्तु शास्त्र पर आधारित हैं। कोई वैज्ञानिक प्रमाण नहीं कि इनसे आपकी जेब खाली या भरी होती है।





डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed