फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Religion ›   tripurmalini shaktipeeth jalandhar

शक्तिपीठ जहां गिरा था विष्णु के चक्र से कटकर देवी सती का स्तन

Fri, 04 Apr 2014 09:27 AM IST
Updated Fri, 04 Apr 2014 09:27 AM IST
विज्ञापन
tripurmalini shaktipeeth jalandhar

देवीभाग्वात् पुराण के अनुसार भगवान विष्णु के चक्र से कटकर देवी सती के अंग के 51 टुकड़े हो गए। देवी सती के अंग के 51 टुकड़े धरती पर जहां जहां गिरे वह स्थान शक्तिपीठ के रुप में प्रतिष्ठित हो गए।

विज्ञापन


माना जाता है कि इन शक्तिपीठों में आदि शक्ति स्वयं विराजमान रहती हैं। एेसा ही एक शक्तिपीठ है पंजाब के जलंधर शहर में  जो त्रिपुरमालिनी शक्तिपीठ के नाम से जाना जाता है।

विज्ञापन

देवी का स्तनपीठ

tripurmalini shaktipeeth jalandhar

एेसी मान्यता है कि इस शक्तिपीठ में देवी सती का स्तन गिरा था। इसलिए इसे स्तनपीठ भी कहते हैं। इस मंदिर में पीठ स्थान पर स्तनमूर्ति एक कपडे से ढकी रहती है। जबकि मूर्ति का धातु से बना मुख मंडल बाहर दिखाई देता है।

आम दिनों की बात करें तो यहां रविवार आैर मंगलवार के बड़ी संख्या में ऋद्धालु आते हैं। जबकि नवरात्र के दिनों में तो यहां की रौनक देखते ही बनती है। चैत्र नवरात्र की पंचमी तिथि के दिन यहां भव्य मेला लगता है।

यहां मिलता है मोक्ष पशुओं को भी

tripurmalini shaktipeeth jalandhar

त्रिपुरामालिनी शक्ति पीठ के विषय में कहा गया है कि इस स्थान पर संयोगवश भी जिसकी मृ्त्यु हो जाती है, उसे मोक्ष की प्राप्ति होती है।

यहां तक की अगर कोई पशु भी यहां प्राण त्याग देता है, तो वह भी सद्गति प्राप्त कर लेता है। इस शक्ति पीठ से जुडी अन्य मान्यता के अनुसार यहां सभी देवी देवता व अन्य सभी तीर्थ भी अंश रुप में रहते है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed