Goddess Lakshmi: मां लक्ष्मी के नाराज होने पर जीवन में घटती हैं ये 4 घटनाएं, तुरंत करें ये उपाय
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Goddess Lakshmi: हिंदू धर्म में सुबह और शाम दोनों समय मां लक्ष्मी की पूजा करने का विधान है। हालांकि उनकी विशेष कृपा पाने के लिए शुक्रवार का दिन शुभ माना जाता है। यह दिन मां लक्ष्मी को समर्पित है। इस दिन लक्ष्मी जी की पूजा करने से धन धान्य में वृद्धि होती है। इस दौरान कुछ लोग देवी को प्रसन्न करने के लिए उपवास भी रखते हैं।
माना जाता है कि जिस जातक पर मां लक्ष्मी की कृपा होती हैं, उसे जीवन में कभी धन की कमी नहीं होती है। साथ ही उसके रुके हुए कार्यों को भी गति मिलती हैं। लेकिन कई बार अचानक से धन से जुड़ी समस्याएं होने लगती हैं। परिवार में भी कलेश की स्थिति बनी रहती हैं। यही नहीं बने बनाए कामों में भी बाधाएं उत्पन्न होती हैं। इसका कारण मां लक्ष्मी का नाराज होना भी हो सकता है।
कई बार जाने अनजाने में की गई गलतियों से मां लक्ष्मी नाराज हो जाती है, जिससे जीवन में समस्याओं का स्तर बढ़ने लगता है। ऐसे में कुछ संकेतों के माध्यम से ये जाना जा सकता है कि मां लक्ष्मी नाराज है। आइए इसके बारे में जान लेते हैं।
मां लक्ष्मी के नाराज होने पर मिलते हैं ये 4 संकेत
- घर में अचानक से मनी प्लांट का सूखना लक्ष्मी जी की नाराजगी का संकेत माना जाता है। साथ ही तुलसी के पौधे में सूखापन आना भी इसका संकेत होता है।
- वास्तु शास्त्र में नल से लगातार पानी का टपकना अशुभ माना गया है। ये धन हानि का संकेत होता है। मान्यताओं के अनुसार नल से पानी का टपकना आर्थिक संकट का कारण होता है।
- यदि घर में बार-बार दूध गिर रहा है, तो इसे अशुभ माना जाता है। ऐसे में आपको अपनी गलतियों के लिए मां लक्ष्मी से क्षमा मांगनी चाहिए, क्योंकि इसे देवी के नाराज होने का संकेत माना गया है।
- बार-बार जेवर गुम हो जाना मां लक्ष्मी की नाराजगी का संकेत हैं।
मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के उपाय
धन की देवी मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए पूजा के दौरान शंख बजाना चाहिए। साथ ही घंटी भी बजाएं। माना जाता है कि इससे आपके घर पर मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहेगी। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार रोजाना गाय को रोटी खिलानी चाहिए। इससे मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है।
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार रात को पूजा स्थान पर शुद्ध घी का दीपक जलाना चाहिए। ऐसा करने से धन संबंधित परेशानियां दूर होती है और जीवन के हर कार्य में सफलता प्राप्त होती है। इस दौरान तुलसी के पौधे के पास दीपक जरूर जलाएं। इससे मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और इससे मनुष्य के जीवन में धन का आगमन होता है।
लक्ष्मी जी को प्रसन्न करने का मंत्र
ऊँ महालक्ष्म्यै नमो नमः । ऊँ विष्णुप्रियायै नमो नमः ।।
ऊँ धनप्रदायै नमो नमः । ऊँ विश्वजन्नयै नमो नमः ।।
लक्ष्मी जी का बीज मंत्र
ऊँ श्रींह्रीं श्रीं कमले कमलालये प्रसीद प्रसीद श्रीं ह्रीं श्रीं ऊँ महालक्ष्मी नम:।।
श्री लक्ष्मी महामंत्र
ऊँ श्रीं ल्कीं महालक्ष्मी महालक्ष्मी एह्येहि सर्व सौभाग्यं देहि मे स्वाहा।।
सुख-समृद्धि के लिए मंत्र
या रक्ताम्बुजवासिनी विलासिनी चण्डांशु तेजस्विनी।
या रक्ता रुधिराम्बरा हरिसखी या श्री मनोल्हादिनी ॥
या रत्नाकरमन्थनात्प्रगटिता विष्णोस्वया गेहिनी।
सा मां पातु मनोरमा भगवती लक्ष्मीश्च पद्मावती ॥
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।