फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Sun Transit in Sagittarius December 2020 know prediction

Sun Trasnsit 2020: धनु संक्रांति आज, इन 4 राशियों के लिए है हानिकारक, जानें प्रभाव

Tue, 15 Dec 2020 02:29 PM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रुस्तम राणा Updated Tue, 15 Dec 2020 02:29 PM IST
विज्ञापन
Sun Transit in Sagittarius December 2020 know prediction
सूर्य का धनु राशि में गोचर, 15 दिसंबर 2020 - फोटो : सोशल मीडिया

धनु संक्रांति 15 दिसंबर को है। धनु संक्रांति में सूर्य देव धनु राशि में प्रवेश करेंगे। धनु राशि में सूर्यदेव का प्रवेश 15 दिसंबर की रात्रि 9 बजकर 30 मिनट पर होगा। धनु संक्रांति से ही खरमास प्रारंभ हो जाता है, जिसमें शादी-विवाह जैसे मांगलिक कार्यों में रोक लग जाती है। मान्यता है कि धनु संक्रांति से ही सूर्य देव मलिन हो जाते हैं। मलिन सूर्य के प्रभाव से 4 राशियों को नकारात्मक फल प्राप्त हो सकते हैं। आइए जानते हैं कौनसी हैं वो चार राशियां-

विज्ञापन

Sun Transit in Sagittarius December 2020 know prediction
राशि
वृषभ राशि वालों की बढ़ेगी चिंता

धनु संक्रांति के दौरान अष्टम भाव में सूर्य स्वास्थ्य के प्रति कुछ चिंता बढ़ा सकते हैं अग्नि, विष और दवाओं के रिएक्शन से बचें। झगड़े विवाद से दूर रहें और कोर्ट कचहरी के मामले भी बाहर ही सुलझा लें तो बेहतर रहेगा। आपके लिए किसी बड़े सम्मान अथवा पुरस्कार की भी घोषणा होने का योग है। शासन सत्ता का पूर्ण उपयोग करें। उच्चाधिकारियों से संबंध बिगड़ने न दें।

विज्ञापन
विज्ञापन

Sun Transit in Sagittarius December 2020 know prediction
राशि
कन्या राशि वालों के पारिवारिक जीवन में बढ़ेगी कलह

राशि से चतुर्थभाव में सूर्य का गोचर कुछ पारिवारिक कलह बढ़ाएगा। जिसके कारण मानसिक परेशानियां भी बढ़ेंगी और स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव पड़ेगा। मित्रों तथा संबंधियों से बहुत सहयोग की उम्मीद न रखें। कार्य व्यापार की दृष्टि से समय अपेक्षाकृत बेहतर रहेगा। केंद्र अथवा राज्य सरकार के विभागों में प्रतिष्ठित पड़े कार्यो का निपटारा होगा।

विज्ञापन

Sun Transit in Sagittarius December 2020 know prediction
राशि
धनु राशि वालों की सेहत पर पड़ेगा नकारात्मक प्रभाव

आपकी राशि में स्वयं सूर्यदेव का पधारना कुछ मामलों में बहुत अच्छा रहेगा लेकिन कुछ मामलों में कष्ट कारक भी रहेगा। स्वास्थ्य के प्रति कुछ नकारात्मक रहेगा। शारीरिक पीड़ा की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता किंतु कार्य व्यापार की दृष्टि से अति उत्तम रहेगा। रोजगार की दिशा में किया गया सभी प्रयास रहेगा। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

Sun Transit in Sagittarius December 2020 know prediction
राशि
मकर राशिवालों का बढेगा खर्चा

राशि से बारहवें भाव में सूर्य का गोचर बहुत अच्छा नहीं कहा जा सकता। व्यय की अधिकता रहेगी। झगड़े विवाद से बचें। वाहन सावधानी पूर्वक चलाएं। स्वास्थ्य के प्रति चिंतनशील रहें। कोर्ट कचहरी के मामले भी बाहर ही सुलझा लें तो बेहतर रहेगा। भावनाओं में बहकर लिया गया निर्णय नुकसानदेय सिद्ध हो सकता है सावधानी बरतें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed