फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Religion ›   story of mahabharat anteryatra

महाभारत युद्ध में इस एक पाप के कारण युधिष्ठिर को नर्क देखना पड़ा

Tue, 05 Apr 2016 02:00 PM IST
सुदर्शन सिंह चक्र
सुदर्शन सिंह चक्र Updated Tue, 05 Apr 2016 02:00 PM IST
विज्ञापन
story of mahabharat anteryatra
महाभारत गीता उपदेश

महाभारत युद्ध में द्रोणाचार्य के रणकौशल से पांडव-सेना के बड़े-बड़े महारथी भी चिंतित हो उठे थे। उनके दिव्यास्त्रों के प्रयोग से पांडवों की पूरी सेना विचलित हो रही थी। आचार्य के हाथ में शस्त्र रहते, तो उन्हें कोई भी पराजित कर नहीं सकता। वह स्वयं शस्त्र रख दें, तभी उन्हें रोकना संभव है। युद्ध के शुरू में उन्होंने स्वयं बताया था कि कोई अत्यंत अप्रिय समाचार किसी भरोसेमंद व्यक्ति से सुनाई दे, तो शस्त्र त्यागकर ध्यान करने लगेंगे।

विज्ञापन


कृष्ण ने यह बात पांडवों को याद दिलाई। यह सुनकर भीमसेन को एक उपाय सूझा। वह द्रोणपुत्र अश्वत्थामा से युद्ध करने लगे। युद्ध करते-करते भीम ने अश्वत्थामा को युद्धभूमि से बहुत दूर फेंक दिया। युद्ध में एक अश्वत्थामा नाम का हाथी भी था। भीम ने उसे मार दिया और द्रोणाचार्य के सामने जाकर बोला, ‘अश्वत्थामा मारा गया।’

विज्ञापन

इसी कारण सशरीर स्वर्ग जाने पर भी एक बार नरक का दर्शन करना पड़ा

story of mahabharat anteryatra
महाभारत

द्रोणाचार्य चौंके, किंतु उन्होंने युधिष्ठिर से सही बात की जानकारी चाही। कृष्ण ने धर्मराज से कहा कि अश्वत्थामा के मारे जाने की पुष्टि कर दें। युधिष्ठिर झूठ बोलने के लिए तैयार नहीं थे, किंतु उन्होंने कृष्ण का कहा भी नहीं टाला। युधिष्ठिर ने दुखी मन से कहा, ‘अश्वत्थामा मारा गया।’ सर्वथा असत्य उनसे फिर भी बोला न गया।

उनके मुंह से आगे निकला, ‘पर यह नहीं पता कि मनुष्य है या हाथी।’ जैसे ही युधिष्ठिर ने यह कहा, वैसे ही कृष्ण ने पांचजन्य शंख बजाना प्रारंभ कर दिया। युधिष्ठिर के अगले शब्द उसके कारण द्रोणाचार्य सुन ही नहीं सके।

धर्मराज युधिष्ठिर का रथ सदा पृथ्वी से चार अंगुल ऊपर ही रहता था, पर छल-वाक्य बोलते ही उसके पहिये भूमि पर लग गए। इसी कारण सशरीर स्वर्ग जाने पर भी उन्हें एक बार नरक का दर्शन करना पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed