फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Religion ›   story of king bhangaswan and indra

लड़के से लड़की बनकर वह कई बच्चों की मां बन गया

Thu, 03 Apr 2014 08:40 AM IST
राकेश/अमर उजाला, दिल्ली
राकेश/अमर उजाला, दिल्ली Updated Thu, 03 Apr 2014 08:40 AM IST
विज्ञापन
story of king bhangaswan and indra

शास्त्रों में कई ऐसी कथाएं हैं जिनमें यह बताया गया है कि व्यक्ति का लिंग परिवर्तित हो गया और वह पुरुष से स्त्री बन गया। ऐसी ही एक कथा है राजा भंगस्वान की। इनके पुरुष से स्त्री बनने के पीछे यह कहानी है कि सौ पुत्रों की प्राप्ति के लिए राजा भंगस्वान ने एक यज्ञ का आयोजन किया।

विज्ञापन


पढ़ें,इंकार नहीं करेंगे, लड़कों की इन चार चीजों पर फिदा होती हैं लड़कियां
विज्ञापन


यज्ञ के अंत में जब सभी देवताओं को बलि अर्पित किया जा रहा था। राजा ने इंद्र को बलि के लिए नहीं बुलाया। इससे इंद्र नाराज हो गए। इंद्र ने उस झील पर मायावी विद्या का प्रयोग कर दिया जिसमें यज्ञ के बाद राजा स्नान कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजा भंगस्वान जब झील से बाहर आए तो उनका व्यक्तित्व ही बदल चुका था। अब वह एक स्त्री रुप में नजर आ रहे थे। इससे दुःखी होकर भंगस्वान वन में चला गया। कुछ समय बाद इन्होंने एक संन्यासी से विवाह कर लिया जिससे स्त्री बनी भंगस्वान को सौ पुत्रों की प्राप्ति हुई।

पढ़ें, अप्रैल महीने का राशिफल विस्तार से

इसके बाद एक बार इंद्र ने भंगस्वान पर दया करके उसे पुरुष रुप वापस देने की बात कही। राज ने पुरुष रुप में लौटने से इंकार कर दिया, राजा ने इंद्र से कहा उन्हें स्त्री रुप में ही अधिक आनंद मिल रहा है।


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed