फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Religion ›   story of jhandewalan mata

आप भी जानिए, इस तरह प्रकट हुई दिल्ली की झंडेवाली माता

Mon, 31 Mar 2014 08:32 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, दिल्ली
ब्यूरो/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Mon, 31 Mar 2014 08:32 AM IST
विज्ञापन
story of jhandewalan mata

नवरात्र के मौके पर दिल्ली के कालका जी, कात्यायनी मंदिर, छत्तरपुर और दिल्ली के मध्य में स्थित झंडेवालान माता मंदिर में भक्तों की लंबी कतारें लगी रहती हैं। इसका कारण यह है कि इन मंदिरों के प्रति लोगों में बड़ी आस्था है।

विज्ञापन


वर्तमान समय में इस मंदिर के आस-पास का क्षेत्र काफी भीड़ भाड़ और शोर गुल भरा हो गया है। लेकिन जिस समय जिस समय देवी की मूर्ति प्रकट हुई थी यह स्थान बहुत ही शांत और मनोरम था। साधक यहां साधना के लिए आया करते थे।
विज्ञापन


इन्हीं साधकों में से एक थे बद्री दास। यह एक कपड़ा व्यापारी थे और मां वैष्णो देवी के प्रति अपार श्रद्घा रखते थे। एक दिन इस स्थान पर बद्री दास साधना कर रहे थे। तभी उन्हें अनुभूति हुई कि इस जमीन में कोई प्राचीन मंदिर दबा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन्होंने इस जमीन को खरीद लिया और खुदाई शुरू करवा दी। खुदाई में सबसे पहले एक झंडा मिला जिससे इस स्थान का नाम झंडेवालान रख दिया गया। आगे जब खुदाई की गई तो देवी की मूर्ति प्रकट हुई। लेकिन खुदाई में मूर्ति का हाथ टूट गया। इसलिए मूर्ति के टूटे हुए हाथ को चांदी का बनाया गया, ताकि खंडित मूर्ति की पूजा का दोष नहीं लगे।

मां की यह मूर्ति गुफा में सुरक्षित स्थापित है। नवरात्र के मौके पर इनका दर्शन प्राप्त करना बहुत ही फलदायी माना जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed