फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Religion ›   snan vaisakh poornima shastra skand puran

मोक्ष पाना है तो इस पूरे महीने सुबह सुबह करलें यह काम

Tue, 15 Apr 2014 11:46 AM IST
Updated Tue, 15 Apr 2014 11:46 AM IST
विज्ञापन
snan vaisakh poornima shastra skand puran

इस वर्ष 15 अप्रैल को चैत्र शुक्ल पूर्णिमा तिथि है। इस पूर्णिमा को वैशाख पूर्णिमा भी कहा जाता है। वैशाख मास को शास्त्रों में कार्तिक मास की तरह ही पुण्य मास कहा गया है।

विज्ञापन


स्कंद पुराण के अनुसार ब्रह्मा जी कहते हैं कि यह सभी मासों में सबसे उत्तम मास है। इस मास में मनुष्य मोक्ष प्राप्ति के उपाय आसानी से कर सकता है।

स्कंद पुराण कहता है सुबह करें यह काम

snan vaisakh poornima shastra skand puran

स्कंद पुराण में कहा गया है कि पुण्य और मोक्ष की चाहत रखने वालों को जेष्ठ पूर्णिमा तक नियमित सूर्योदय से पहले स्नान कर लेना चाहिए। इस मास सूर्योदय के बाद स्नान करने से पुण्य की प्राप्ति नहीं होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस महीने नहीं करें यह काम

snan vaisakh poornima shastra skand puran
पुराण के अनुसार वैशाख मास में मोक्ष पाने योग्य पुण्य की प्राप्ति के लिए शरीर में तेल नहीं लगाना चाहिए। इस मास के देवता भगवान मधुसूदन हैं।

इनकी कृपा पाने के लिए दिन के समय सोने से बचना चाहिए। रात में भोजन एवं मांस-मछली, मदिरा आदि के सेवन से परहेज रखना चाहिए। इन दिनों पति पत्नी को समागम से भी बचना चाहिए।
विज्ञापन

इस महीने जरुर करें यह काम

snan vaisakh poornima shastra skand puran
शास्त्रों में बताया गया है कि पुण्य की प्राप्ति के लिए वैशाख मास में हर मनुष्य को पंखा, फल, घड़ा और जल का दान करना चाहिए। गेहूं, चना, जौ का दाना उत्तम फलदायी होता है। जौ दान करने से सोना दान करने का फल मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed