फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इन सांपों की पूजा से संवर जाती है किस्मत, दूर हो जाते हैं दोष

Fri, 30 Nov 2018 03:58 PM IST
धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 30 Nov 2018 03:58 PM IST
विज्ञापन
snake god worship and astro remedies in hinduism
naag puja

सनातन परंपरा में सर्प देवता की पूजा श्रद्धा विश्वास के साथ की जाती है। सर्प भगवान शिव के गले में हार और भगवान विष्णु की शैय्या समेत तमाम देवी-देवताओं से किसी न किसी तरह जुड़े हुए हैं। बात करें नाग पूजा की तो हमारे यहां अनन्त, वासुकी, तक्षक कर्कोटक, महापद्म, नील, शंखपाल, कुलिक, कालिया नाग की पूजा बताई गई है।

snake god worship and astro remedies in hinduism
- फोटो : amar ujala

प्राचीनकाल से चली आ रही है नाग पूजा
हमारे देश में नागों के प्रति कितना सम्मान है, इसे इस तरह से भी देखा जा सकता है कि देश के तमाम मंदिरों में नागदेवता की विशेष रूप से प्रतिमा स्थापित की गई है। नागालैंड के नागा लोग तोअपने को नागों की संतान कहते हैं। आइए जानते हैं कि नाग पूजा के जरिए हम किन शुभ फलों की प्राप्ति कर सकते हैं —

snake god worship and astro remedies in hinduism
नाग नागिन

नाग पूजन से दूर होता है वास्तु दोष
किसी भी खाली जमीन पर मकान का निर्माण शुरु करने से पहले भूमि की पूजा की जाती है। भूमि के इस विशेष पूजन में चांदी के नाग और कलश की पूजा होती है। जमीन से जुड़े वास्तु दोष को दूर करने के लिए की जाने वाली इस पूजा के पीछे मान्यता है कि भूमि के नीचे पाताल लोक है। जिसके स्वामी भगवान विष्णु के सेवक शेषनाग भगवान हैं। जिन्होंने अपने फन पर पृथ्वी को उठाकर रखा हुआ है। ऐसे में मकान का निर्माण करने से पूर्व नींव पूजन में चांदी के सांप की पूजा कर भगवान शेषनाग की कृपा पाने की कामना की जाती है। ताकि भगवान शेषनाग उस बनाए जाने वाले मकान को उसी प्रकार कर संभालकर कर रखें, जिस प्रकार पृथ्वी को संभालकर रखा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
snake god worship and astro remedies in hinduism
nag panchami

नागपूजा से दूर होगा कालसर्प दोष
यदि आपको काफी मेहनत करने के बाद भी काम का उचित परिणाम नहीं मिलता, दूसरों की मदद करने पर बदले में सिर्फ बुराई ही मिलती है, मुसीबत के समय में अपने साथ छोड़ जाते हैं तो ये सब संकेत आपकी कुंडली में कालसर्पदोष के हो सकते हैं। यदि आपको मालूम हो जाए कि आपकी कुंडली में कालसर्पदोष है तो आप चांदी के नाग-नागिन का जोड़ा बनवाकर, विधि-विधान से उसका पूजन करें। पूजन के पश्चात् चांदी के इस नाग-नागिन के जोड़े को बहते जल में प्रवाहित कर दें। इस उपाय से कालसर्पदोष का दुष्प्रभाव दूर हो जाता है। प्रत्येक सोमवार को भगवान शिव के मंदिर में जाकर कर नाग देवता जलाभिषेक करने से कालसर्प दोष समाप्त हो जाता है।

विज्ञापन
snake god worship and astro remedies in hinduism
nag - फोटो : nag

सर्प भय के लिए भी करें नाग पूजन
यदि आपको सांप से डर लगता है या फिर सपने में अक्सर सांप दिखाई देते हों, तो आपको विधि-विधान से सांप की पूजा करनी चाहिए। विशेष रूप से नागपंचमी के दिन जरूर नाग पूजा करें। इससे सांपों को लेकर आपका भय दूर हो जाएगा। साथ ही सांपों से जुड़े सपने भी दूर हो जायेंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed