{"_id":"590aca034f1c1b3709441756","slug":"shree-siddhivinayak-temple-to-keep-gold-under-gold-monetisation-scheme","type":"story","status":"publish","title_hn":"भक्तों के चढ़ाए गए सोने को बैंक में जमा कराएगा सिद्घिविनायक मंदिर , जानिए क्यों","category":{"title":"Religion","title_hn":"धर्म","slug":"religion"}}
भक्तों के चढ़ाए गए सोने को बैंक में जमा कराएगा सिद्घिविनायक मंदिर , जानिए क्यों
amarujala.com- Presented by: किरण सिंह
Updated Thu, 04 May 2017 01:49 PM IST
विज्ञापन
श्री सिद्घिविनायक मंदिर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सबसे अमीर मंदिरों में शुमार मुंबई का श्री सिद्घिविनायक मंदिर भक्तों के द्वारा चढ़ाए गए सोने को अब लंबे समय के लिए आमदनी का जरिया बनाने जा रहा है। सोना मुद्रीकरण स्कीम यानी जीएमएस के तहत मंदिर ने सोने को 12 साल तक के लिए रखा, जिससे उन्हें 2.5 प्रतिशत सालाना ब्याज मिलेगा।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- इस मंदिर में पुरुषों का प्रवेश है निषेध, जानें कैसे कर पाते हैं पूजा
विज्ञापन
मंदिर इससे पहले भी जीएमएस के तहत सोना रख चुका है। जिससे उन्होंने 2.25 प्रतिशत की दर से सालाना ब्याज हासिल किया। हालांकि उस समय मंदिर ने कम समय के लिए सोना रखा। मंदिर के एक अधिकारी के अनुसार पिछली बार 2.25 प्रतिशत की दर से करीब 50 किलो सोना रखा गया था, जिसे पिछली साल ही जमा करवाया था।
विज्ञापन
तिरूपति बालाजी ने पिछली साल करवाया था सोना जमा
उन्होंने कहा कि इस साल लंबे समय के लिए सोने को जीएमएस के तहत रखने की योजना बनाई गई है और इस बार 2.5 प्रतिशत की दर से सालाना ब्याज मिलेगा। पिछली साल अप्रैल 2016 में तिरूपति बालाजी मंदिर के मैनेजमेंट ने इसी स्कीम के तहत एक पब्लिक सेक्टर बैंक में करीब 1311 किलो सोना जमा करवाया था।