फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Religion ›   Shani Amavasya 2023 Significance Pooja Vidhi And Shubh Muhurat

Shani Amavasya 2023: साल 2023 की पहली शनि अमावस्या आज, जानिए तिथि, शुभ मुहूर्त और पूजा- विधि

Sat, 21 Jan 2023 07:58 AM IST
विनोद शुक्ला धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Sat, 21 Jan 2023 07:58 AM IST
सार

इस साल शनि अमावस्या 21 जनवरी 2023 को पड़ रही है। साथ ही इस बार इस दिन मौनी अमावस्या पड़ रही है। इसके साथ शनि के कुंभ राशि में रहते हुए दुर्लभ संयोग भी बनेगा और 4 अन्य तरह के शुभ योग भी बन रहा है।

विज्ञापन
Shani Amavasya 2023 Significance Pooja Vidhi And Shubh Muhurat
Shani Amavasya 2023: उदयातिथि के अनुसार शनि अमावस्या 21 जनवरी को मनाई जाएगी। - फोटो : iStock

विस्तार

Shani amavasya 2023 : हिंदू धर्म में अमावस्या तिथि का विशेष महत्व होता है। लेकिन जब शनिवार के दिन अमावस्या पड़ती है तो इसे शनि अमावस्या कहते हैं। शास्त्रों में शनि अमावस्या का विशेष महत्व होता है। शनि अमावस्या पर शनिदेव की विशेष रूप से पूजा-अर्चना की जाती है। इस साल शनि अमावस्या 21 जनवरी 2023 को पड़ रही है। साथ ही इस बार इस दिन मौनी अमावस्या पड़ रही है। इसके साथ शनि के कुंभ राशि में रहते हुए दुर्लभ संयोग भी बनेगा और 4 अन्य तरह के शुभ योग भी बन रहा है। इस कारण से शनि अमावस्या का महत्व बढ़ गया है। आइए जानते हैं साल 2023 के पहले शनि अमावस्या का शुभ मुहूर्त, तिथि, योग और पूजा मुहूर्त...
विज्ञापन


शनि अमावस्या तिथि और मुहूर्त
हिंदू पंचांग के अनुसार इस बार माघ महीने की अमावस्या तिथि 21 जनवरी को सुबह 06 बजकर 16 मिनट से शुरू हो जाएगी और अगले दिन यानी 22 जनवरी को सुबह 2 बजकर 21 मिनट तक रहेगी। उदयातिथि के अनुसार शनि अमावस्या 21 जनवरी को मनाई जाएगी। शनि अमावस्या पर गंगा स्नान,दान और शनिदेव की पूजा का विशेष महत्व होता है। इस दिन शनिदेव की पूजा करने के लिए शाम का समय उपयुक्त रहता है।  
विज्ञापन


शनि अमावस्या शुभ योग 2023
इस बार शनि अमावस्या पर कई तरह के शुभ योग बन रहे हैं। इस बार शनि अमावस्या पर खप्पर योग, चतुग्रही योग, षडाष्टक योग और समतप्तक योग बन रहा है। इसके अलावा इस बार शनि अमावस्या तिथि पर शनिदेव अपनी मूल त्रिकोण की राशि कुंभ मे मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


शनि अमावस्या पूजा विधि
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शनि की साढ़ेसाती व ढैय्या से पीड़ित राशि के जातक अशुभ प्रभावों को कम करने के लिए शनि अमावस्या के दिन सरसों के तेल का दीपक जलाएं और शनिदेव की पूजा करें। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस दिन एक कांसे की कटोरी में सरसों का तेल और सिक्का डालकर उसमें अपनी परछाई देखें और किसी गरीब या जरूरतमंद व्यक्ति को दान कर दें। इसके अलावा इसे आप शनि मंदिर में कटोरी सहित तेल रखकर आ सकते हैं। इस उपाय से शनि दोष में लाभ मिलेगा।  शनि अमावस्या के एक दिन पहले यानी शुक्रवार को सवा पाव काली उड़द की दाल को एक कपड़े में बांधकर पोटली बना लें और इसे अपने पास रात में रखकर सो जाएं। वहीं अगले दिन यानी शनिचरी अमावस्या पर इस दाल की पोटली को किसी शनि मंदिर में रखें। ज्योतिष के अनुसार, ऐसा करने से जीवन में सुख-समृद्धि आती है।

Tulsi Upay: तुलसी के सामने दीपक जलाते समय करें ये छोटा सा काम, मिलेगा धन लाभ
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed