फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Religion ›   sawan start date 2023 importance significance sawan month start and end date

Sawan Month 2023: इस साल रहेगा 2 महीने का सावन, जानिए तिथि, दुर्लभ संयोग और महत्व

Sun, 28 May 2023 07:02 AM IST
विनोद शुक्ला धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Sun, 28 May 2023 07:02 AM IST
सार

हिंदू पंचांग के अनुसार सावन के महीने की शुरुआत श्रावण कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि से होती है। इस वर्ष सावन का महीना बहुत ही खास रहने वाला है क्योंकि सावन का महीना दो माह का होगा।

विज्ञापन
sawan start date 2023 importance significance sawan month start and end date
sawan 2023 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Sawan Month 2023: हिंदू धर्म में सावन का महीना बहुत ही पवित्र माना गया है। सावन का महीना भगवान भोलेनाथ की पूजा-अर्चना और साधना के लिए समर्पित है। सावन के महीने में पूरे विधि-विधान के साथ भगवान शिव की पूजा की जाती है। ऐसी मान्यता है कि सावन के महीने में जो भी शिव भक्त भगवान भोलेनाथ की पूजा करता है उसके जीवन में हमेशा ही सुख और समृद्धि आती है। सावन के महीने में शिवलिंग के जलाभिषेक का विशेष महत्व होता है। इस माह भगवान शिव की प्रिय चीजें उन्हें अर्पित किया जाता है। सावन का महीना भगवान शिव को प्रिय महीना होता है। हिंदू पंचांग के अनुसार सावन के महीने की शुरुआत श्रावण कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि से होती है। इस वर्ष सावन का महीना बहुत ही खास रहने वाला है क्योंकि सावन का महीना दो माह का होगा। इसके अलावा सावन के महीने में 8 सोमवार होंगे। आइए जानते हैं सावन के महीने का महत्व और शुभ संयोग।

विज्ञापन


सावन 2023 कब से होंगे शुरू
इस बार सावन के महीने की शुरुआत 4 जुलाई 2023 से होगी। सावन का महीना 4 जुलाई से लेकर 31 अगस्त तक चलेगा। ऐसे में इस बार सावन का महीना कुल मिलाकर 58 दिनों तक रहेगा। लगभग दो महीना का सावन का संयोग 19 वर्षो के बाद बन रहा है। आपको बता दें कि ऐसा इसलिए है क्योंकि इस बार अधिकमास के चलते सावन का महीना 2 माह का होगा। 18 जुलाई से 16 अगस्त तक अधिकमास रहेगा। 
विज्ञापन


June Gochar 2023: जून में होगा 5 ग्रहों का राशि परिवर्तन, इन राशियों के लिए महीना रहेगा शुभ
विज्ञापन
विज्ञापन


हिंदू कैलेंडर के अनुसार इस बार साल 2023 में 12 महीने के बजाय 13 महीने का होगा। दरअसल इस बार अधिकमास के चलते है ऐसा होगा। अधिकमास को मलमास और पुरुषोत्तम के नाम से भी जाना जाता है। हिंदू पंचांग के अनुसार हर तीसरे साल एक अतिरिक्त माह प्रगट होता जिसे अधिकमास,मलमास और पुरुषोत्तम माह कहा जाता है। वैदिक कैलेंडर के अनुसार हर माह सूर्य का राशि परिवर्तन होता है जिसे सूर्य संक्रांति के नाम से जाना जाता है। लेकिन तीन साल के अंतराल पर एक माह संक्रांति नहीं है तब इस माह को अधिकमास के नाम से जाना जाता है। 

साल 2023 में सावन का महीना
अधिकमास के चलते साल 2023 में सावन का महीने में कुल 8 सावन सोमवार होंगे। ये सावन सोमवार इन तारीखों को पड़ेंगे- 10 जुलाई, 17 जुलाई, 24 जुलाई, 31 जुलाई, 7 अगस्त, 14 अगस्त, 21 अगस्त, और 28 अगस्त। सावन का महीना लंबा होने का कारण शिव भक्तों का अपने आराध्य देव भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए ज्यादा समय मिलेगा। सावन का महीना और सावन सोमवार का दिन भगवान भोलेनाथ को विशेष प्रिय होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed