फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Religion ›   sawan 2024 rudrabhishek ke fayde mantra importance puja vidhi to please lord shiva news in Hindi

Sawan Rudrabhishek 2024: शिवजी की कृपा पाने के लिए रुद्राभिषेक कैसे करें, जानिए लाभ और पूजन विधि

Wed, 24 Jul 2024 11:48 AM IST
विनोद शुक्ला धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Wed, 24 Jul 2024 11:48 AM IST
सार

 Rudrabhishek Puja Vidhi: शिव पुराण में वर्णित है कि रुद्राभिषेक से स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं दूर होती हैं। इस अनुष्ठान के दौरान उच्चारित मंत्र और अभिषेक से उत्पन्न सकारात्मक ऊर्जा शरीर और मन को शुद्ध करती है, जिससे रोगों का नाश होता है।

विज्ञापन
sawan 2024 rudrabhishek ke fayde mantra importance puja vidhi to please lord shiva news in Hindi
सावन में शिव भक्ति का महत्व - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Sawan Rudrabhishek 2024: सावन का महीना हिंदू धर्म में विशेष रूप से भगवान शिव को समर्पित होता है। इस पवित्र माह में रुद्राभिषेक का अत्यधिक महत्व है। रुद्राभिषेक भगवान शिव की पूजा का एक महत्वपूर्ण अनुष्ठान है, जिसमें शिवलिंग पर वैदिक मंत्रों के साथ जल, दूध, घी, दही, शहद और बेलपत्र आदि अर्पित किए जाते हैं। ऐसी मान्यता है कि व्यक्ति की कुंडली में मौजूद पापों से छुटकारा पाने के लिए यदि रुद्राभिषेक किया जाए तो उससे विशेष लाभ की प्राप्ति होती है साथ व्यक्ति को कष्टों से मुक्ति मिलती हैं।
विज्ञापन


रुद्राभिषेक का महत्व
शास्त्रों में लिखा है “रुतम्-दु:खम्, द्रावयति-नाशयतीतिरुद्र:” यानि कि शिव सभी दुखों को हरकर उनका नाश कर देते हैं। रुद्राभिषेक कर शिव जी के द्वारा शुभ आशीर्वाद तथा मनवांछित फल प्राप्त किया जा सकता है। शास्त्रों में कहा गया हैं कि-
विज्ञापन

“सर्वदेवात्मको रुद्र: सर्वे देवा: शिवात्मका:।
रुद्रात्प्रवर्तते बीजं बीजयोनिर्जनार्दन:।
यो रुद्र: स स्वयं ब्रह्मा यो ब्रह्मा स हुताशन:।
ब्रह्मविष्णुमयो रुद्र अग्नीषोमात्मकं जगत्।।”


अर्थात सभी देवताओं में रूद्र समाहित हैं और सभी देवता रूद्र का ही अवतार है। ब्रह्मा, विष्णु और महेश सभी रूद्र के ही अंश हैं। इसलिए रुद्राभिषेक के द्वारा ऐसा भी माना जाता है की सभी देवताओं की पूजा अर्चना एक साथ हो जाती है। रुद्राभिषेक के दौरान मनुष्य अपनी विभिन्न कामनाओं की पूर्ति के लिए भिन्न प्रकार के द्रव्यों का प्रयोग करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


रुद्राभिषेक करने के फायदे

स्वास्थ्य लाभ के लिए

शिव पुराण में वर्णित है कि रुद्राभिषेक से स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं दूर होती हैं। इस अनुष्ठान के दौरान उच्चारित मंत्र और अभिषेक से उत्पन्न सकारात्मक ऊर्जा शरीर और मन को शुद्ध करती है, जिससे रोगों का नाश होता है। यह अनुष्ठान व्यक्ति के जीवन में स्वस्थ्य और समृद्धि लाता है।

आर्थिक समृद्धि के लिए
पुराणों  के अनुसार, इस अनुष्ठान से भगवान शिव की कृपा से आर्थिक समृद्धि प्राप्त होती है और जीवन में धन-धान्य की कमी नहीं होती। यह अनुष्ठान व्यक्ति की आर्थिक स्थिति को मजबूत करता है और उसे नई उन्नति के मार्ग पर ले जाता है।

Puja Vidhi: सावन में चढ़ाएं शिवजी के प्रिय पुष्प और भोलेनाथ से पाएं मनोकामना पूर्ति का वरदान

मनोकामना पूर्ति के लिए
मान्यता है कि रुद्राभिषेक करने से भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। भगवान शिव के प्रति समर्पित भाव से किया गया यह अनुष्ठान व्यक्ति की इच्छाओं को पूर्ण करने में सक्षम होता है। इस अनुष्ठान से भगवान शिव की कृपा से जीवन के सभी कार्य सिद्ध होते हैं।

रुद्राभिषेक की पूजाविधि
यदि आप घर पर रुद्राभिषेक कर रहे हैं तो अनुष्ठान शुरू करने से पहले  एक स्वच्छ और शांत स्थान पर पूजा की व्यवस्था करें। वहाँ शिवलिंग स्थापित करें। पूर्व या उत्तर दिशा की ओर मुख करके बैठें और सबसे पहले गणेशजी का ध्यान कर संकल्प लें एवं भगवान शिव से अपनी मनोकामना व्यक्त करें।अब शिवलिंग पर जल, दूध, दही, घी, शहद, शर्करा, गंगाजल, और पंचामृत (पांच प्रकार की सामग्री) से अभिषेक करें। रुद्राभिषेक के दौरान वेद मंत्रों जैसे रुद्राष्टाध्यायी का जाप या तो स्वयं करें और नहीं कर सकते हैं तो वैदिक ब्राह्मणों से करवाएं। अभिषेक के बाद शिवलिंग पर चावल, फूल, बेलपत्र, धतूरा, और भांग चढ़ाएं। पूजा के अंत में धूप, दीप, नैवेद्य (प्रसाद) और फल अर्पित करें। आरती करें और शंखनाद करें।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed