फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Festivals ›   sawan 2024 puja vidhi lord shiva offer these flowers and get properties

Puja Vidhi: सावन में चढ़ाएं शिवजी के प्रिय पुष्प और भोलेनाथ से पाएं मनोकामना पूर्ति का वरदान

Tue, 23 Jul 2024 11:51 AM IST
विनोद शुक्ला धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Tue, 23 Jul 2024 11:51 AM IST
सार

धतूरा पुष्प शिवजी को बहुत प्रिय है। इससे शिवजी की पूजा करने पर व्यक्ति को डर और भय से मुक्ति मिलती है। इसके साथ ही, यह विषैले जीवों से सुरक्षा प्रदान करता है।

विज्ञापन
sawan 2024 puja vidhi lord shiva offer these flowers and get properties
सावन में शिवलिंग की इस विधि से करें पूजा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शिव पुराण में सावन माह का विशेष उल्लेख किया गया है और इसे भगवान शिव का प्रिय महीना बताया गया है। इस समय में भगवान शिव की पूजा और आराधना से भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। सावन के महीने में भगवान शिव की कृपा पाने के लिए भक्त जलाभिषेक, रुद्राभिषेक, दूध और शहद का अभिषेक करते हैं वहीं अपनी कामनाओं की पूर्ति के लिए अनेक प्रकार की शिवजी की प्रिय वस्तुएं चढ़ाकर उनका आशीर्वाद ग्रहण करते हैं। शिवपुराण में वर्णित है कि भक्तिभाव से शिवलिंग पर अलग-अलग मनोकामनाओं के लिए अलग-अलग पुष्प चढ़ाने का अलग-अलग फल मिलता है।
विज्ञापन


मंदार पुष्प-
मंदार पुष्प से शिवजी की पूजा करने पर व्यक्ति को बल, बुद्धि और धन की प्राप्ति होती है। इसके अलावा, यह रोगों और शत्रुओं से मुक्ति दिलाने वाला माना जाता है, विशेषकर मदार के फूल शिवलिंग पर चढ़ाने से मनुष्य के नेत्र और ह्रदय स्वस्थ्य रहते हैं।
विज्ञापन


कनेर पुष्प-
कनेर पुष्प से शिवजी की पूजा करने से व्यक्ति की मनोकामनाएँ पूरी होती हैं और उसे हर क्षेत्र में सफलता मिलती है। वहीं कनेर के पुष्पों से पूजा करने पर मनुष्य को उत्तम वस्त्रों की प्राप्ति होती है
विज्ञापन
विज्ञापन


धतूरा पुष्प-
धतूरा पुष्प शिवजी को बहुत प्रिय है। इससे शिवजी की पूजा करने पर व्यक्ति को डर और भय से मुक्ति मिलती है। इसके साथ ही, यह विषैले जीवों से सुरक्षा प्रदान करता है।

आक पुष्प-
आक पुष्प से शिवजी की पूजा करने पर व्यक्ति को संतान सुख मिलता है और परिवार में सुख-शांति बनी रहती है।

चमेली पुष्प-
चमेली के फूलों से शिवजी की पूजा करने से व्यक्ति को मानसिक शांति और सुकून मिलता है। यह तनाव को कम करने और मन को प्रसन्न रखने में सहायक होता है,साथ ही व्यक्ति को वाहन सुख भी मिलता है।

Sawan 2024: सावन में जरूर करें 'ओम नमः शिवाय' मंत्र का जाप, दूर हो जाएंगे सारे दुख

बिल्व पत्र-
शिवजी की पूजा में बिल्व पत्र का अत्यंत महत्वपूर्ण स्थान है। इससे शिवजी की पूजा करने पर व्यक्ति के पाप धुल जाते हैं और उसे मोक्ष की प्राप्ति होती है। एक लाख बिल्वपत्र चढाने पर मनुष्य अपनी सारी काम्य वस्तुएं प्राप्त कर लेता है।

कमल पुष्प-
कमल पुष्प से शिवजी की पूजा करने पर व्यक्ति को धन, वैभव और समृद्धि की प्राप्ति होती है। इसके साथ ही, यह पूजा व्यक्ति को आध्यात्मिक उन्नति की ओर ले जाती है।


नीलकमल पुष्प-
नीलकमल पुष्प से शिवजी की पूजा करने से व्यक्ति को अद्वितीय शक्ति और साहस मिलता है। यह पुष्प आध्यात्मिक जागृति और ऊँचाइयों की प्राप्ति में सहायक होता है।

इन पुष्पों के माध्यम से शिवजी की पूजा करके भक्त अपनी इच्छाओं की पूर्ति और समस्त समस्याओं से मुक्ति पा सकते हैं। यह पुष्प न केवल शिवजी को प्रसन्न करते हैं, बल्कि उनकी कृपा से भक्तों को जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का वरदान भी मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed