फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Predictions ›   Samudrik Shastra What does it indicate if a flower falls from a Gods idol

Samudrik Shastra: भगवान पर चढ़ाए फूल का गिरना किस बात का संकेत है? जानें क्या कहते हैं शास्त्र

Mon, 11 Nov 2024 04:42 PM IST
ज्योति मेहरा धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ज्योति मेहरा Updated Mon, 11 Nov 2024 04:42 PM IST
सार

कई बार भगवान की मूर्ति पर चढ़ाई हुई माला या फूल गिर जाते हैं। फूल या माला का गिरना भगवान का संकेत माना जाता है। ऐसे में आइए जानते हैं शास्त्रों के मुताबिक मूर्ति पर से फूल का गिरना किस बात का संकेत देता है।

विज्ञापन
Samudrik Shastra What does it indicate if a flower falls from a Gods idol
Ganesh Chaturthi 2024 - फोटो : freepik

विस्तार

Murti Se Phool Ka Girna: सनातन धर्म में पूजा या प्रार्थना के दौरान भगवान की मूर्ति पर फूल चढ़ाने का बड़ा महत्व है। मंदिर हो या घर में ही हम रोजाना भगवान को श्रद्धा, भक्ति के साथ सम्मान स्वरूप फूल अर्पित करते हैं। कई बार भगवान की मूर्ति पर चढ़ाई हुई माला या फूल गिर जाते हैं। ऐसे में हमारे मन में कई तरह के विचार आने लगते हैं। कई लोग इसे बहुत ही शुभ मानते हैं तो कई लोग इसे अशुभ भी मानते हैं। फूल या माला का गिरना भगवान का संकेत भी माना जाता है। ऐसे में आइए जानते हैं शास्त्रों के मुताबिक मूर्ति पर से फूल का गिरना किस बात का संकेत देता है।

विज्ञापन


फूल के गिरने का अर्थ
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार भगवान को अर्पित फूल या फूल माला का गिरना एक संकेत हो सकता है, लेकिन यह संकेत शुभ है या अशुभ, यह पूरी तरह वर्तमान की परिस्थितियों और कर्मों पर निर्भर करता है।
विज्ञापन


भगवान का संदेश
भगवान को अर्पित किए गए फूल या फूल माला का अचानक गिर जाना ईश्वर द्वारा भेजा गया संकेत भी हो सकता है। यह दर्शाता है कि ईश्वर आपकी भक्ति को देख रहा है। इसलिए इस दिव्य घटना को बहुत ही शुभ माना जा सकता है। ऐसी स्थिति में आपको अपने जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने चाहिए। यह आपके आध्यात्मिक विकास के लिए भी आवश्यक होती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


Samudrik Shastra: नवरात्रि के दौरान दिखने वाले सपने देते हैं किसी बात का संकेत, जानिए इसका मतलब


संकट या अवसर 
दूसरी ओर ऐसा भी माना जाता है कि भगवान को अर्पित किए गए फूल या फूल माला का अचानक गिरना आने वाले संकट का संकेत है। इसे एक चेतावनी समझा जा सकता है, जो आपको जीवन में बदलाव और निर्णय की जरूरत पर बल देता है। ऐसे में आपको अपने निर्णय पर फिर से विचार करने की आवश्यकता होती है। 

स्थान और समय 
शास्त्रों के मुताबिक भगवान को अर्पित किए गए फूल या फूल माला गिरते हैं, तो यह स्थान का समय का प्रभाव भी हो सकता है। जैसे आप पूजा गलत समय पर कर रहे हैं, या फिर आप जहां पूजा कर रहे हैं वह स्थान गलत है। फूल का गिरना इस बात का भी संकेत हो सकता है। इसलिए पूजा के दौरान किसी प्रकार की गलती करने से बचें।


 
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed