फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Religion ›   Rules for applying Tilak in Hinduism

तिलक लगाने के बारे में ये बातें नहीं जानते होंगे आप, ये है तिलक से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी

Thu, 24 Dec 2020 10:25 AM IST
Shashi Shashi धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: Shashi Shashi Updated Thu, 24 Dec 2020 10:25 AM IST
विज्ञापन
Rules for applying Tilak in Hinduism
tilak

हिंदू सनातन धर्म में तिलक लगाने की परंपरा बहुत पहले से चली आ रही है। लोग पूजा-पाठ के बाद अपने इष्ट देव के नाम का तिलक लगाते हैं। हिंदू धर्म में धार्मिक और शुभ कार्यों में तिलक बहुत ही आवश्यक माना जाता है। हिंदू धर्म में तीज त्योहारों आदि पर भी तिलक अवश्य किया जाता है। भाई दूज औऱ रक्षाबंधन पर तो तिलक करने की परंपरा है। कुमकुम, रोली, सिंदूर, चंदन भस्म आदि कई चीजों से तिलक किया जाता है। तो चलिए जानते हैं तिलक के बारे में ये है महत्वपूर्ण जानकारी....

विज्ञापन

 

12 स्थानों पर लगाया जाता है तिलक
ज्यादातर लोग केवल माथे पर ही तिलक लगाते हैं लेकिन हिन्दू परंपरा में सिर, मस्तक, गले, हृदय, दोनों बाजू, नाभि, पीठ, दोनों बगल आदि मिलाकर शरीर के कुल 12 स्थानों पर तिलक लगाने का विधान बताया गया है।

  • तिलक हमेशा ईश्वर के नाम से लगाया जाता है इसलिए तिलक लगाने से पहले स्नान करके स्वच्छ वस्त्र धारण करना चाहिए। 
  • तिलक हमेशा उत्तर दिशा की ओर मुख करके लगाना चाहिए।
  • प्रातः और संध्या हवन करने वालों को तिलक लगाकर ही हवन करना चाहिए। बिना तिलक के फल प्राप्त नहीं होता है।
  • श्वेत चंदन, लाल चंदन, कुमकुम, हल्दी, भस्म, आदि का तिलक करना शुभ है। 
  • भस्म से त्रिपुंड नहीं लगाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

  • तिलक हमेशा ललाट बिंदु यानि बिलकुल भौहों के मध्य भाग में ही लगाना चाहिए।
  • भगवान को तिलक हमेशा अनामिका उंगली से लगाया जाता है। इस उंगली से तिलक लगाने से शांति मिलती है।
  • मध्यमा से तिलक लगाने से आयु वृद्धि होती है।
  • अंगूठे से तिलक करना पुष्टिदायक है। 
  • शुभ और वैदिक कार्यों में अनामिका उंगली से तिलक किया जाता है।
  • पितृ कार्यों में तिलक के लिए मध्यमा उंगली का प्रयोग करते हैं।
  • ऋषि कार्यों में कनिष्ठिका यानि सबसे छोटी उंगली से तिलक करते हैं।
  • तंत्र पूजा में तिलक के लिए तर्जनी उंगली का प्रयोग किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed