फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Religion ›   remedies of light many benefits of lighting a lamp at home

उपाय: घर पर दीप प्रज्वलित करने के होते हैं कई फायदे

सार

  • दीपक के सामने बैठकर कोई भी मंत्र जाप, ईश्वर से प्रार्थना या ध्यान करने से अत्यधिक लाभ प्राप्त होता है क्योंकि दीपक का प्रकाश हमारी शक्तियों को ब्रह्मांडीय ऊर्जा से जोड़ता है इसलिए दीपक का अत्यधिक महत्व माना गया है।

विज्ञापन
remedies of light many benefits of lighting a lamp at home
अगर किसी का स्वास्थ्य अच्छा नहीं है तो घर में तिल के तेल का दीपक अग्नि कोण की ओर प्रज्जवलित करना चाहिए।

विस्तार

आज के समय में अपने आपको प्रत्येक रूप में सुरक्षित रखना अत्यंत आवश्यक है। कोरोना काल में अपने आपको शारीरिक, मानसिक और आर्थिक रूप में सुरक्षित रखना अत्यंत आवश्यक है। आज के वातावरण में जो नकारात्मक ऊर्जा है सबको किसी ना किसी रूप में प्रभावित कर रही है और इस नकारात्मक ऊर्जा से देश, समाज, घर और परिवार सब कोई प्रभावित हो रहा है, लेकिन वेदों में प्रत्येक नकारात्मकता को सकारात्मक करने का उपाय हमारे ऋषि मुनियों और संतो ने दिया है। इन्ही दिए हुए उपायों में दीप प्रज्वलन की प्रमुखता सदैव रही है। मंदिर देवस्थान हो या घर दीप प्रज्जवलित किया जाता है जिसकी वजह से एक सकारात्मक ऊर्जा उत्पन्न होता है और हमें अंधकार से प्रकाश की ओर ले जाता है। दीप प्रजावल्लन का अपना नियम होता है।

विज्ञापन
  • जो लोग अत्यधिक तनाव में हो उन लोगों को अपने घर में या अपने कार्यालय में घी का दीपक प्रज्जवलित करना चाहिए और दीपक का मुख पूर्व दिशा की ओर होना चाहिए। इससे आपको किसी भी अज्ञात भय से मुक्ति मिलेगी और एक सुखद वातावरण बना रहेगा।
  • विज्ञापन
  • अगर किसी का स्वास्थ्य अच्छा नहीं है तो घर में तिल के तेल का दीपक अग्नि कोण की ओर प्रज्जवलित करना चाहिए।
  • जो लोग किसी अनजान भय से पीड़ित रहते हो या उनके मन में हमेशा किसा तरह का भय बना हुआ रहता है, तो ऐसे लोगों को घर के मुख्य द्वार पर सरसों के तेल का दीपक प्रज्वलित करना चाहिए।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • जिनके घरों में कोई किसी बीमारी से ग्रसित है और ठीक नहीं हो रहा है तो ऐसी स्थिति में तिल के तेल का दीपक मिट्टी के दिए में पश्चिम दिशा की तरफ प्रज्जवलित करना चाहिए। जिससे स्वास्थ्य वृद्धि में लाभ प्राप्त होता है।
  • दीपक के सामने बैठकर कोई भी मंत्र जाप, ईश्वर से प्रार्थना या ध्यान करने से अत्यधिक लाभ प्राप्त होता है क्योंकि दीपक का प्रकाश हमारी शक्तियों को ब्रह्मांडीय ऊर्जा से जोड़ता है इसलिए दीपक का अत्यधिक महत्व माना गया है। 
  • दिया प्रज्जवलित करने का विधि 3 दिन या 9 दिन का होता है, जहां भी दीपक रखें उसके नीचे कुछ चावल ( अक्षत ) का दाना रखे। जब भी दीपक प्रज्जवलित करें उस समय एक मानसिक संकल्प लेकर करें और अपने इष्ट को प्रणाम करें। घर का प्रत्येक सदस्य अपना दिया प्रज्जवलित करें इससे बहुत लाभ मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed