फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Religion ›   ratan tata death funeral news updates parsee religion last rites of dead body parsi rituals

Ratan Tata Death: नहीं रहे दिग्गज कारोबारी रतन टाटा, जानिए पारसी धर्म में कैसे किया जाता है अंतिम संस्कार

Thu, 10 Oct 2024 12:18 PM IST
विनोद शुक्ला धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Thu, 10 Oct 2024 12:18 PM IST
सार

दिवंगत उद्योगपति रतन टाटा का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। टाटा ग्रुप के चेयरमैन रतन टाटा का संबंध एक पारसी से समुदाय था। लेकिन आज पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार पारसी धर्म के रीति-रिवाज के बजाय हिंदू रीति-रिवाज से किया जाएगा।

विज्ञापन
ratan tata death funeral news updates parsee religion last rites of dead body parsi rituals
रतन टाटा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Ratan Tata Death: देश के जाने-माने उद्योगपति, समाजसेवी और टाटा ग्रुप के मानद चेयरमैन रतन नवल टाटा का बुधवार, 9 अक्तूबर देर रात निधन हो गया। मशहूर उद्योगपति रतन टाटा 86 साल के थे। रतन टाटा पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे और मुंबई के अस्पताल में इलाज चल रहा था। दिवंगत उद्योगपति रतन टाटा का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। टाटा ग्रुप के चेयरमैन रतन टाटा का संबंध एक पारसी से समुदाय था। लेकिन आज पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार पारसी धर्म के रीति-रिवाज के बजाय हिंदू रीति-रिवाज से किया जाएगा। दिवंगत रतन टाटा का संस्कार विद्घत शवदाह गृह में किया जाएगा। पारसी धर्म में मृत शरीर का अंतिम संस्कार अलग प्रक्रिया से किया जाता है। हिंदू धर्म में जहां शव को जलाया जाता है तो वहीं मुस्लिम समाज में शव को जमीन में दफनाया जाता है। लेकिन पारसी धर्म में शव को न तो जलाया जाता है और न ही दफनाया जाता है।  आइए जानते हैं पारसी समुदाय में मृत्यु होने के बाद शव का अंतिम संस्कार कैसे किया जाता है। 

विज्ञापन


पारसी धर्म में क्या है अंतिम संस्कार की मान्यताएं
देश में पारसी धर्म को मनाने वालों की संख्या बहुत ही कम है। पारसी धर्म में जब किसी की मृत्यु होती है तो अंतिम संस्कार करने का तरीका अन्य धर्म से एकदम अलग तरीके से किया जाता है। जब भी पारसी समुदाय के किसी व्यक्ति की मृत्यु होती है तो उसके शव को न तो दफनाया जाता है और न ही जलाया जाता है, बल्कि शव को टावर ऑफ साइलेंस, जिसे पारसी में दखमा कहा जाता है वहां ले जाया जाता है और अंतिम संस्कार किया जाता है। 
विज्ञापन

  
पारसी धर्म में यह मान्यता है कि जब किसी व्यक्ति की मृत्यु होती है तो मृत शरीर अशुद्ध हो जाता है। पारसी धर्म में पृथ्वी, पानी और अग्नि को बहुत ही पवित्र माना जाता है, ऐसे में जब मृत शरीर को अग्नि में जलाया जाता है या जमीन में दफनाया जाता है, या फिर जल में  प्रवाहित किया जाता है तो उससे अग्नि, जल और पृथ्वी के तत्व अपवित्र हो जाते हैं। इस कारण से पारसी समुदाय के लोग शव को न तो जलाते है और न ही दफनाया जाता जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


टावर ऑफ साइलेंस में कैसे होता अंतिम संस्कार
पारसी समुदाय में शवों को जलाने या दफनाने के बजाय शव को टावर ऑफ साइलेंस में रख दिया जाता है। टावर ऑफ साइलेंस पारसी समुदाय के शव का अंतिम संस्कार करने के विशेष जगह होती है, जिसमें यह टावर ऑफ साइलेंस एक ऊंचाई में बना गोलाकार स्थान होता है जिसे पारसी भाषा में दखमा कहते हैं। जहां पर शवों को खुले में रख दिया जाता है और गिद्ध और चील जैसे कई पक्षी मृतक शरीर को खाते हैं 


यह परंपरा सदियों से पारसी समुदाय के लोग निभाते आ रहे हैं। पारसी धर्म में अंतिम संस्कार की यह परंपरा करीब 3 हजार सालों से चली आ रही हैं। लेकिन पिछले कई सालों से लगातार गिद्धों की संख्या में कमी आने के कारण पारसी समुदाय के लोगों को अंतिम संस्कार करने में परेशानियों का सामना करना पड़ता है जिसके चलते पारसी धर्म के लोग श्मशान घाट या विद्धत शवदाह गृह में करने लगे हैं। 

 Ratan Tata Death News Live: 'वह भारत के सच्चे सपूत थे', देश के अनमोल रतन के अंतिम दर्शनों के लिए उमड़ी भीड़

Ratan Tata Family Tree: जमशेदजी टाटा से लेकर रतन टाटा तक, जानिए इस दिग्गज कारोबारी घराने के बारे में सब कुछ

Ratan Tata: 100+ देशों में कारोबार, 3800 करोड़ की नेटवर्थ; फिर भी चौंकाने वाली सादगी, जानें गडकरी की जुबानी

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed