फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Religion ›   ramnavmi ram birth story

जीजा जी नहीं होते तो भगवान राम का जन्म नहीं होता

Wed, 09 Apr 2014 06:00 PM IST
Updated Wed, 09 Apr 2014 06:00 PM IST
विज्ञापन
ramnavmi ram birth story

भगवान राम के जन्म से जुड़ी कथाओं में एक बड़ी ही रोचक कथा है। राजा दशरथ और इनकी तीनों रानियां इस बात को लेकर चिंतित रहती थी कि पुत्र नहीं होने पर उत्तराधिकारी कौन होगा।

विज्ञापन

ऋषि वशिष्ठ की सलाह

ramnavmi ram birth story

इनकी चिंता दूर करने के लिए एक दिन ऋषि वशिष्ठ सलाह देते हैं कि आप अपने दामाद ऋंग ऋषि से पुत्रेष्ठी यज्ञ करवाएं। ऋंग ऋषि के अलावा इस यज्ञ को पूर्ण करने की योग्यता अन्य किसी में नहीं है। इस यज्ञ से पुत्र की प्राप्ति होगी।


विज्ञापन
विज्ञापन

ऋंग ऋषि कौन थे

ramnavmi ram birth story

ऋंग ऋषि का विवाह राजा दशरथ की इकलौती पुत्री शांता से हुआ था। इस नाते यह भगवान राम के जीजा जी हुए। शांता के काफी अनुनय-विनय करने पर ऋंग ऋषि ने राजा दशरथ के लिए पुत्रेष्ठी यज्ञ करना स्वीकार कर लिया।

विज्ञापन

इसलिए ऋषि नहीं करना चाहते थे यज्ञ

ramnavmi ram birth story

इसका कारण यह था कि यज्ञ कराने वाले के जीवन भर का पुण्य इस यज्ञ की आहुति में नष्ट हो जाता। राजा दशरथ ने ऋंग ऋषि को यज्ञ करवाने के बदले बहुत सा धन देने का वचन दिया। ऋंग ऋषि ने यह धन अपनी पत्नी शांता को अपने पुत्र और कन्या का भरण-पोषण करने के लिए दे दिया।

ऋषि ने यज्ञ पूरा किया और अग्नि देव खीर लेकर प्रकट हुए। यज्ञ से प्राप्त खीर से राम, लक्ष्मण, भरत और शत्रुघ्न का जन्म हुआ। यज्ञ पूरा होने के बाद फिर से पुण्य अर्जित करने के लिए ऋंग ऋषि वन में चले गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed