रमजान 2017ः इस देश में होगा सबसे लंबा रोजा, जानिए कितने घंटे का
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रमजान का पवित्र महीना रविवार से शुरू हो रहा है। इस्लामी कैलेंडर का नवां माह रमजान होता है, जिसे अरबी भाषा में रमादान भी कहते हैं। विश्वभर में मुसलमान पहली बार कुरान के उतरने की याद में पूरे महीने रोजे रखते हैं। रमजान 27 जून को खत्म होगा, जिसके अगले दिन ईद उल फितर होती है। हर साल ये तारीख 11 दिन आगे खिसक जाती हैं। वैसे रोजा रखना किसी इम्तिहान से कम नहीं होता। इस बार भारत में पहला रोजा ही 15 घंटे लंबा होगा और बाकी के रोजे भी करीब इतने ही लंबे होंगे। वैसे इस बार सबसे लंबा रोजा करीब 21 घंटे का है और सबसे छोटा 11 घंटे का है।
सबसे लंबा रोजा ग्रीनलैंड में 21.5 घंटे और आइसलैंड में 21 घंटे का है। वहीं सबसे छोटा रोजा अर्जेंटीना में होगा। वहां रोजा 11.32 घंटे का होगा। भारत में पहला रोजा 15.22 मिनट का होगा, जो जून के मध्य तक और भी लंबा हो जाएगा। बता दें इससे पहले इतना लंबा रोजा जून 1983 के रमजान में था। पाकिस्तान सहित कई इस्लामिक देशों में रोजे 14 घंटे के करीब के होंगे।
सूरज उगने से पहले करते हैं सहरी
रोजेदार सुबह सूरज उगने के बाद से लेकर सूरज छिपने तक बिना खाए पिएं रहते हैं। रोजेदार सूरज उगने के पहले सहरी करते है, यानि कुछ खा लेते हैं और शाम को सूरज छिपने के बाद इफ्तार करके रोजा खोलते हैं। वैसे दुनिया भर में रोजे के घंटों का समय अलग अलग होता है।