फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Religion ›   Paryushana festival annual holy events for Jains

पर्युषण महापर्व: खुद को तपाकर निखारने का पर्व

Sat, 15 Sep 2018 10:07 AM IST
ललित गर्ग
ललित गर्ग Updated Sat, 15 Sep 2018 10:07 AM IST
विज्ञापन
Paryushana festival annual holy events for Jains

पर्युषण या दशलक्षण पर्व दिगंबर परंपरा में समूचे समाज का अनुष्ठान पर्व है। इसका प्रारंभिक दिन भाद्रपद शुक्ल पंचमी और समापन का दिन चतुर्दशी है। श्वेतांबर जैन परंपरा में भाद्रपद शुक्ल पंचमी को समाधि या संवत्सरीन का दिन होता है। पूर्ण त्याग- प्रत्याख्यान, उपवास, पौषध सामायिक, स्वाध्याय और संयम से मनाया जाता है। पर्व के संबंध में अलग-अलग मान्यताएं। इसे संवत्सरी चातुर्मास के 49 या 50 दिन बीतने पर मनाया जाना चाहिए।

विज्ञापन


दिगंबर परंपरा में  पर्युषण पर्व 10 लक्षण समाप्त होते ही शुरू होता है। पर्युषण आठ दिन तक मनाया जाता है। जिस व्यक्ति में कोई ताप, उत्ताप, द्वेष भावना आ गई हो, उसे शांत करने का पर्व है यह। दोहराया जाता है,  “संपिक्खए अप्पगमप्पएणं” अर्थात आत्मा से आत्मा को देखो। उद्घोष इस बात का सूचक है कि आत्मा में बहुत सार है, उसे देखो और किसी माध्यम से नहीं, केवल आत्मा के माध्यम से देखो। पर्युषण का अर्थ है- आत्मा में अवस्थित होना। पर्व का केंद्रीय तत्व ही है- आत्मा। आत्मा के निरामय, ज्योतिर्मय स्वरूप को प्रकट करने में इसकी खास भूमिका है। सिद्ध होने या उसके रास्ते चल निकलने पर मन की गुत्थियां खुल जाती हैं।
विज्ञापन


महावीर ने क्षमा अर्थात समता का जीवन जिया। महान व्यक्ति ही क्षमा ले एवं दे सकते हैं। पर्युषण क्षमा के आदान-प्रदान का पर्व है। इस दिन सभी मन की गांठों को खोलते हैं, एक दूसरे से गले मिलते हैं, हुई भूलों को क्षमा से समाप्त कर जीवन को पवित्र बनाते हैं। पर्युषण महापर्व का समापन मैत्री दिवस के रूप में आयोजित होता है, जिसे क्षमापना दिवस भी कहा जाता है। पर्युषण पर्व एक दूसरे को करीब आने और समझने के साथ ही सदभाव बढ़ाने का पर्व है। इसमें पाथेय है, मार्ग दर्शन है और अहिंसक जीवन शैली का प्रयोग भी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed