फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Religion ›   parshuram jyanti puran katha of parshuram

माता से हुई बड़ी गलती पिता की आज्ञा पर काट दिया मां का सिर

Thu, 01 May 2014 09:23 AM IST
राकेश/अमर उजाला, दिल्ली
राकेश/अमर उजाला, दिल्ली Updated Thu, 01 May 2014 09:23 AM IST
विज्ञापन
parshuram jyanti puran katha of parshuram

भगवान श्री राम से पहले और वामन भगवान के जन्म से पहले भगवान विष्णु का एक अवतार हुआ था। यह अवतार संसारा में क्रोध का प्रतीक माना जाता है। इन्होंने स्वयं विष्णु के ही दूसरे अवतार को युद्घ के लिए ललकारा था। भगवान विष्णु के इस अवतार का नाम है परशुराम।

विज्ञापन


शास्त्रों के अनुसार इनका जन्म अक्षय तृतीया के दिन हुआ था जो भगवान विष्णु का प्रिय दिन माना जाता है। मान्यता है कि यह भी हनुमान जी की तरह चिरंजीवी हैं। यह पिता के परम भक्त और माता के प्रिय थे। इसके वावजूद एक बार इन्होंने अपने पिता के कहने से माता का सिर धड़ से अलग कर दिया था।
विज्ञापन


इस विषय में कथा है कि एक बार इनकी माता रेणुका जल का कलश लेकर नदी पर पानी लेने गई। इन्होंने देखा कि नदी में गंधर्व राज चित्ररथ अप्सराओं के साथ जलक्रीड़ा कर रहे हैं। इसे देखने में रेणुका इतनी तन्मय हो गयी कि जल लाने में विलंब हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर परशुराम के पिता यज्ञ के लिए जल का इंतजार कर रहे थे। लेकिन समय पर जल नहीं मिलने से यज्ञ का शुभ मुहूर्त बीत गया। रेणुका की भूल को जानकर परशुराम के पिता जमदग्नि ने अपने पुत्रों को रेणुका का वध करने के लिए कहा। लेकिन अन्य चार भाईयों ने ऐसा करने से मना कर दिया। लेकिन परशुराम ने पिता की आज्ञा को स्वीकार किया और माँ का वध कर दिया।


पिता जमदग्नि परशुराम से अति प्रसन्न हुए। इन्होंने परशुराम से वरदान मांगने के लिए कहा तो परशुराम ने वरदान स्वरूप माता के पुनः जीवित होने का वरदान मांग लिया। पिता ने प्रसन्न होकर माता को पुनर्जीवित कर दिया और परशुराम को चिरंजीवी होने का वरदान दिया। इसलिए कहा जाता है कि परशुराम जी आज भी जीवित हैं। लेकिन पृथ्वी का दान कर देने के कारण यह पृथ्वी पर निवास नहीं करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed