नवरात्र: इस मंत्र से करें पूजा, परीक्षा में मिलेगी सफलता
चैत्र नवरात्र शुरू हो गए हैं जो 5 अप्रैल को खत्म हो रहे हैं। नवरात्र में मां दुर्गा की पूजा करने पर सभी मनोकामनाएं पूरी होती है। यह नवरात्र विद्यार्थियों के लिए बड़ा संयोग लेकर आया है, क्योंकि नवरात्र के दौरान ही बोर्ड परीक्षाएं हो रही हैं।
जैसा की हमने पहले ही बता दिया है कि यह नवरात्र विद्यार्थियों/छात्रों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। यदि आप एक विद्यार्थी हैं और परीक्षा में निश्चित सफलता चाहते हैं तो इन नवरात्र इस मंत्र के साथ मां दुर्गा की पूजा करने के बाद ही परीक्षा देने जाएं।
परीक्षा में निश्चित सफलता के लिए मंत्र
विद्याः समस्तास्तव देवि भेदाः स्त्रियः समस्ताः सकला जगत्सु।
त्वयैकया पूरितमम्बयैतत् का ते स्तुतिः स्तव्यपरा परोक्तिः।।
इस मंत्र के साथ देवी की पूजा करें और मौसमी और संतरा का भोग लगाएं। फिर अंत में आरती करके मां का आशीर्वाद लें और मौसमी को प्रसाद के रूप में खाकर परीक्षा देने जाएं।