फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Religion ›   navratri 2018 famous shaktipeeth temple in north india

नवरात्रि 2018 : ये है उत्तर भारत के 5 शक्तिपीठ, जहां पूरी होती है हर मनोकामना

Thu, 11 Oct 2018 03:31 PM IST
धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 11 Oct 2018 03:31 PM IST
विज्ञापन
navratri 2018 famous shaktipeeth temple in north india
हिंदू धर्म में नवरात्रि पर शक्तिपीठों के दर्शन करने का विशेष महत्व बताया गया है। पुराणों में शक्तिपीठों की कुल संख्या 51 बताई गई है। शास्त्रों के अनुसार जब देवी सती अपने पिता दक्ष द्वारा किये जा रहे यज्ञ में बिना बुलाए चली आईं थी। फिर वहां पर उनके पिता ने माता सती के सामने  भगवान शिव के बारे में कई अपमानजनक बातें कही जिसे वह सह नही सकीं। इसके बाद देवी सती ने अग्नि कुंड में अपना शरीर त्याग दिया। सती के वियोग में भगवान शिव ने सती के शरीर को कंधे पर उठा तांडव नृत्य करना आरंभ कर दिया। तब भगवान विष्णु ने शिवजी को रोकने के लिए सुदर्शन चक्र चलाकर सती के शरीर के टुकड़े कर दिए। ऐसे में जहां-जहां सती के शरीर के अंग, वस्त्र और अभूषण गिरे वह स्थान शक्तिपीठ बन गए। कुल मिलाकर 51 शक्तिपीठ है जो देश के अलग-अलग हिस्सों में स्थित है। आज हम उत्तर भारत में स्थित कुछ शक्तिपीठों के बारे में बताने जा  रहे हैं।
विज्ञापन


उत्तर भारत के शक्तिपीठ
1 कश्मीर- कश्मीर के अमरनाथ में शक्तिपीठ है जहां पर माता का कण्ठ गिरा था।

2 प्रयाग- इलाहाबाद में भी माता का शक्तिपीठ है जहां पर देवी सती की हाथ की अंगुलियां गिरी थी।

3 कात्यायनी शक्तिपीठ- इस स्थान पर माता के केश पाश गिरा था।

4 ज्वालामुखी, हिमाचल प्रदेश- इस स्थान पर देवी सती की जीभ गिरी थी। यह स्थान कांगड़ा में स्थित है।

5 पटनेश्वरी देवी- पटना में स्थित पटनेश्वरी देवी को शक्तिपीठ माना जाता है। यहां माता की दाहिनी जंघा गिरी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed